कैंट बोर्ड आपके द्वारा अभियान की शुरूआत की

लगातार 8 दिन चलेगा यह अभियान

Meerut। कैंट बोर्ड आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कैंट बोर्ड ने वार्ड 1 में अभियान चलाया। सुबह ही कैंट बोर्ड की टीम वार्ड 1 में पार्षद को साथ लेकर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने जहां अवैध निर्माण व अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं सफाई अभियान भी चलाया।

रोज चले ऐसा अभियान

कैंट बोर्ड की टीम जब वार्ड एक में पहुंची तो लोगों को चेहरे खिला। लोगों ने कहा कि रोज ऐसा अभियान चलना चाहिए। क्योंकि कैंट बोर्ड ने वार्ड एक में सफाई अभियान से लेकर सड़कों तक को चमका दिया। सड़क किनारे बने डिवाईडरों की रंगाई पुताई कर चमका दिया। खराब पड़ी स्ट्रीट लाईट को भी ठीक किया।

8 दिन चलेगा अभियान

कैंट बोर्ड आपके द्वारा अभियान को लगातार 8 दिन चलाया जाएगा। रोज एक वार्ड में कैंट बोर्ड की टीम जाएगी। उस वार्ड में जो भी समस्या होगी उसको तत्काल दूर किया जाएगा। इस दौरान कैंट बोर्ड की टीम के बीस सदस्य पूरे सामान के साथ मौजूद रहेगा।

ऐसा अभियान रोज चलना चाहिए। कम से कम सड़के चमकती तो रहेंगी। सफाई भी हो जाया करेगी। कैंट बोर्ड ने यह अच्छा अभियान चलाया है।

गौरव त्यागी

इस अभियान का फायदा तब है जब इसको नियमित रखा जाए। एक दिन अभियान चलाने से कुछ नहीं होगा। ऐसे ही रोज हो जाए तो लोगों को बहुत राहत होगी।

दुष्यंत त्यागी

कैंट बोर्ड ने यह अभियान तो अच्छा चलाया है। ऐसे रोज होना चाहिए। क्योंकि यहां पर सफाई कर्मचारी रोज नहीं आते हैं। जिसके कारण यहां पर गंदगी रहती है। सड़के भी टूटी हुई है।

ओमकार चौहान

इस अभियान को अभी प्रैक्टिकल के तौर भी शुरू किया गया है। यदि यह अभियान सफल रहा तो। इसको नियमित कर दिया जाएगा।

अनुज सिंह, सीईई कैंट बोर्ड