- सदर बाजार में दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माण पर चलना था बुलडोजर

- पुलिस नहीं मिलने से अवैध निर्माण पर नहीं हो सकी कार्रवाई

Meerut। पुलिस न मिलने के कारण कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलने वाले अभियान को रोक दिया है। कैंट बोर्ड सोमवार को सदर बाजार से दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माण के तोड़कर अभियान का शुभारंभ करने वाला था। अब यह अभियान चार दिन बाद यानि शनिवार से शुरू होगा।

कई बार रूक चुका है अभियान

इससे पहले भी पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण कैंट बोर्ड का अभियान रूक चुका है। कैंट बोर्ड ने दो सौ अधिक अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दे चुका है। उनके खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा भी कैंट बोर्ड अवैध निर्माण को चिंहित कर रहा है। जिनको जल्द ही कैंट बोर्ड नोटिस जारी करने की कार्रवाई करेगा।

अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी थी। लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने के कारण अभियान को अभी चार दिन के लिए रोक दिया गया है। पुलिस फोर्स मिलने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-राजीव श्रीवास्तव सीईओ कैंट बोर्ड