- गर्मियां आते हैं स्कूलों ने भी टाइम बदलाव कर लिया है।

- पब्लिक स्कूलों में गर्मियों के मौसम को देखते हुए स्कूल का टाइम बदला गया है

Meerut- गर्मियां बढ़ने के साथ ही पब्लिक स्कूलों ने भी बच्चों का ख्याल रखना शुरु कर दिया है। भयंकर गर्मी के चलते स्कूलों में बच्चों के हाल बेहाल हैं। कुछ स्कूलों ने ऐसे में बच्चों का ख्याल रखते हुए समय बदल दिया है, लेकिन कुछ में डीएम और शासन के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चे गर्मी चलते रोजाना बीमार हो रहे हैं।

अभी तो और बढ़ेगी गर्मी

गर्मी के आते हैं स्कूलों के बच्चों की हालत खस्ता हो रही है। स्कूलों में रोजाना गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में कुछ स्कूल 15 को, कुछ 20 को और कुछ 26 मई तक स्कूल खोलने वाले हैं। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी में दिनों दिन बढ़ती जाएगी। जिसके चलते आगे और भी हालत खराब होने वाली है।

इन स्कूलों ने बदला है समय

सेंट मेरी एकेडमी

प्राइमरी विंग का समय सुबह 7:10 से 11:50 बजे तक, क्लास 11वीं व 12वीं को छोड़कर बाकी क्लास की छुट्टी 12 बजे तक होगी।

सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल

एग्जाम के चलते पौने दस बजे छुट्टी, नए सत्र में प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए प्री क्लासेज में 11 बजे तक छुट्टी होगी।

ऋषभ एकडेमी

प्राइमरी विंग में सवा 12 बजे तक छुट्टी।

एमपीएस

प्राइमरी विंग में 11:30 बजे छुट्टी हो जाएगी।