मेरठ, (ब्यूरो)। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई दिनों से दिन में चटक धूप निकल रही थी, लेकिन रविवार पूरा दिन तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए होने के साथ ही कोहरा छाया है व पाला भी पड़ा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं आज मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड अधिक हो सकती है, कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले कई दिनों से शिमला, मसूरी और नैनीताल देहरादून से अधिक या बराबर चल रहा है।


यह बताया मौसम विभाग ने

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार जब-जब हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है। पहाड़ों की ओर से चलने वाली उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी हवाओं पर रोक लग जाती है। इसके बाद दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह आरंभ हो जाता है। ये हवाएं अपेक्षाकृत गर्म होती हैं और इनमें नमी होती है। यही कारण है कि इनके प्रवाह से वातावरण में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से कुछ हद तक राहत मिल जाती है। चूंकि 22 से पश्चिम विक्षोभ हिमालय में सक्रिय हो चुका है, यही कारण है कि मेरठ में भी न्यूनतम तापमान शुक्रवार से गिरने लगा है और ठंड भी बढऩे लगी, अब आने वाले दिनों में ठंड अधिक होने वाली है।

शहर न्यूनतम अधिकतम

श्रीनगर 1.7
मसूरी 5
देहरादून 6
शिमला 3.7
मेरठ 6

नैनीताल 5.3
जम्मू 7.6

नई दिल्ली 8
मुंबई 18.2