- 16 बदमाशों ने कंपनी में डाली डकैती

- गार्डो और कर्मचारियों को लंच रूम में बनाया बंधक

MEERUT: परतापुर में बदमाशों ने में गुरुवार देर रात एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक कंपनी में डकैती डाली। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना दिया और करीब ढाई लाख की नगदी के साथ काफी सामान लूट ले गए। कंपनी के मालिक के अनुसार करीब 18 लाख की डकैती को अंजाम दिया गया है। सुबह जब कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तब जाकर वारदात का खुलासा हो सका।

बदमाशों ने गार्डो की बंदूक छिनी

सदर बाजार के थापर नगर निवासी देवेंद्र जीत सिंह सेठी की दिल्ली रोड पर सिमको कंपनी है। कंपनी में टाटा, महिंद्रा समेत अन्य कंपनियों की गाडि़यों के बुश बनते हैं। देवेंद्र सिंह के पिता अजीत सिंह सेठी कांग्रेस से पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। देवेंद्र जीत के अनुसार गुरुवार की रात कंपनी में 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। चार गार्ड नारायण पांडेय, जितेंद्र त्यागी, श्यामवीर और सोनू ठाकुर गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। आधी रात के बाद 16 बदमाश फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे। वे गार्ड से पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्होंने चारों गार्डो की बंदूक छीन ली और उन्हें अंदर लंच रूम में बंद कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को भी बंधक बनाकर लंच रूम में बंद कर दिया। इसके बाद में बदमाशों ने कंपनी के ऑफिस में रखे रखी ढाई लाख की नगदी और गोदाम में रखे करीब 18 लाख कीमत के बुश कैंटर में भर कर फरार हो गए। गार्डो के मुताबिक बदमाश सुबह 4 बजे के बाद गए और उनकी बंदूक नाले में फेक दिए थे।

सुबह घटना की जानकारी हुई

सुबह एक कर्मचारी संतराम पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। तुरंत उन्होंने सभी को बंधक से मुक्त किया और कंपनी के मालिक देवेंद्र जीत सिंह सेठी को लूट के मामले की जानकारी दी। देवेंद्र पहले कंपनी पहुंचे इसके बाद ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

सुबह काफी देर बाद घटना की जानकारी दी गई। तहरीर ले लकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर जांच कर रही है।

- राकेश सिंह यादव, एसओ, थाना परतापुर