- टीपीनगर थाने में दो समुदायों में जमकर हुई कहासुनी

- कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

Meerut: रमजान के पाक माह में कोई अनहोनी न हो। इसको लेकर पुलिस ने ऐडी चोटी का जोर लगा दिया। इसके बाद भी पुलिस टकराव रोकने में पुलिस नाकाम हो साबित हो रही है। शनिवार को टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहल्लागोलाबढ़ में मस्जिद के निर्माण को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया। टकराव को बढ़ते देख गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

बिना अनुमाति कराया मस्जिद का निर्माण

टीपीनगर थाने के गोलाबढ़ क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम दोनों लोगों की आबादी है। यहां पर ख्0क्ख् में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति लिए ही मस्जिद का निर्माण कर दिया। इस बात को लेकर हिन्दू समाज के लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद मामला डीएम के समक्ष पहुंच गया था। जिसके चलते मस्जिद में आगे के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी।

लोहे की चादर बनी विवाद की जड़

मस्जिद के मौलाना हसमुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को देर रात मस्जिद की दो लोहे की चादरें हवा में उड़ गई थी। शनिवार को मस्जिद में निर्माण कार्य करा चादर लगाई जा रही थी। तभी विनोद कुमार ने विरोध जताया। इसकी सूचना दोनों समुदाय के लोगों को लगी तो मस्जिद के बाहर भीड़ जमा हो गई।

हिन्दू संगठन ने किया विरोध

मस्जिद विवाद की खबर सुनकर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, जसवंत, विकास, विशाल और नितिन मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगों के हंगामा करने की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ, एसओ और ब्रहा्रपुरी एसीएम मौके पर पहुंचे।

फोर्स तैनात कर दी गई

हंगामा होता देख पुलिस के आलाधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जिसके चलते मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात कर दोनों समुदाय के लोगों को शांत किया गया। गांव में टकराव बढ़ने के बाद पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाने पर बुलाया, जहां पर दोनों समुदाय की कई बार नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।

पुलिस अधिकारियों से कहासुनी

पुलिस पर लगातार मस्जिद के निर्माण को लेकर एक विधायक का दबाव बढ़ रहा था। पुलिस पहले निर्माण कार्य कराने की अनुमति देने लगी थी। हिंदू संगठन ने विरोध जताया, जिसके चलते एसपी सिटी, और सीओ के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों पर लाठी फटकार कर उन्हें गांव से भगा दिया था। तब जाकर दोनों समुदाय के लोग थाने पर पहुंचे थे।

रात आई आंधी में मस्जिद की टीन की चादर उड़ कर चली गई थी। जिसके चलते गलतफहमी में विवाद हुआ। समय रहते दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।

-दिनेश चंद्र दुबे, एसएसपी मेरठ