- वार्डो में सेनेटाइजर से छिड़काव कर रही नगर निगम की टीम

- कई वार्डो में चलाया जा रहा सफाई के लिए स्पेशल अभियान

Meerut । कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। रविवार को निगम की टीम ने शहर के 30 से अधिक वार्डो में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। यही नहीं महापौर सुनीता वर्मा ने भी इस अभियान की मॉनीटरिंग की। इस दौरान शास्त्रीनगर में विशेष तौर पर सभी वार्डो को सेनेटाइज किया गया।

यहां चलाया अभियान

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नगर निगम की टीम ने रविवार को वार्ड 27, 52, 22,16, 48, 82, 4, 64, 42, 52, 21 मे विशेष सफ़ाई अभियान चलाया। इसके अलावा वार्ड 33, 29, 20,14,22,38, 42,85, 7,40, 71, 6, 36 में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इन वार्डो में ना सिर्फ गलियां पार्क, मकान और डिवाइडर तक को सेनेटाइज किया गया। इसके साथ ही कांच के पुल से कमेले के पुल तक और दिल्ली रोड पर अभियान चलाया। इसके अलावा डीएन कॉलेज के पास नाला सफाई की।