मेरठ (ब्यूरो)। नगर निगम इस साल नए सिरे से दोबारा लागू करने जा रहा है। गत वर्ष अगस्त माह में भी नगर निगम ने कूड़ा उठान व्यवस्था के लिए 10 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन योजना कागजों तक सीमित रही। अब दोबारा निगम इस योजना पर साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है।
15 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर से राहत
कूड़े को घरों से एकत्र कर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए नगर निगम नौंचदी और कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने जा रहा है। इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर 10 पोर्टेबल कॉम्पेटर रखे जाएंगे। इस पोर्टेबल कॉम्पेक्टर को हुक होल्डर से उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाया जाएगा। गत वर्ष अगस्त माह में निगम की इस योजना के तहत पांच पोर्टेबल कॉम्पेक्टर खरीदे गए थे लेकिन उनको उठाने के लिए चार हुक होल्डर र्की टेंडर प्रक्रिया पूरी नही हो पाई थी। इन हुक होल्डर की खरीद के लिए तब चार करोड़ का बजट तैयार किया गया था। अब नगर निगम 3.50 करोड़ की लागत से 10 और कांम्पेक्टर खरीदने जा रहा है।

इस प्रकार से होगा काम
कैप्सूल के आकार के इन पोर्टेबल कॉपेक्टर को हुक होल्डर से उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाया जाएगा। पोर्टेबल कॉपेक्टर में कचरा बंद रखा जाता है। यह बिजली के जरिए खुलता व बंद होता है। कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर खुले में कचरा नजर भी नहीं आएगा। एक पोर्टेबल कॉपेक्टर में लगभग 10 से 12 टन कचरा एक समय पर भरा जा सकता है। इस तरह एक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर करीब 6 से 7 वार्ड का कचरा एकत्र हो सकेगा। कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के तीन तरफ दीवार बनाई जाएगी और ऊपर से भी ढका जाएगा। इन सिविल कार्य के लिए गत वर्ष भी टेंडर हुए थे लेकिन काम पूरा नही हो सका।

इन स्थानों पर लगेगा पोर्टेबल कॉम्पेक्टर-
- मेडिकल,च्बच्चा पार्क, नौचंदी मैदान, दिल्ली रोड, मवाना रोड, गंगानगर, बागपत रोड, मोहनपुरी, कंकरखेड़ा, जेल चुंगी

इस व्यवस्था के तहत शहर के अस्थाई कूड़ा स्थल पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इससे शहर के कूड़े की समस्या का काफी हद तक निस्तारण हो सकेगा।
- ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त