- व्यापारियों ने घंटाघर पर फिर से किया अतिक्रमण

- नगर निगम ने 11 दिन पहले हटाया था अतिक्रमण

- अतिक्रमण के विरोध में एक सप्ताह बंद रही थी दुकानें

मेरठ। घंटाघर पर व्यापारियों ने एक बार फिर से नगर निगम के अभियान को धता बताते हुए अतिक्रमण कर लिया है। 11 दिन पहले ही नगर निगम ने घंटाघर से अतिक्रमण हटाया था। यही नहीं व्यापारियों ने नगर निगम का घेराव कर जमकर हंगामा काटा था।

बंद रही थी दुकानें

अतिक्रमण के विरोध में घंटाघर के व्यापारियों ने एक सप्ताह तक दुकानों को बंद रखा था। यही नहीं व्यापारियों के समर्थन में संयुक्त व्यापार संघ भी उतर आया था। संयुक्त व्यापार संघ ने नगर आयुक्त का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। नगर आयुक्त से अभियान को बंद करने की बात कही थी।

नगर निगम के सामने

जिन व्यापारियों ने फिर से अतिक्रमण किया है। वह दुकानें नगर निगम की है। नगर निगम ने व्यापारियों को किराए पर दुकान दे रखी है। इतना ही नहीं नगर निगम का ऑफिस भी इन दुकानों के सामने हैं। बावजूद इसके व्यापारियों ने घंटाघर पर फिर से अतिक्रमण कर ंिलया।

पहले भी था अतिक्रमण

इससे पहले भी बीते साल नगर निगम ने शहर में अनेक जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। नगर निगम आगे-आगे अतिक्रमण हटाता गया था। और पीछे-पीछे व्यापारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया था। डीएम के कहने पर यह अभियान चलाया गया था।

क्या होगी कार्रवाई

नगर निगम ने दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी। नगर आयुक्त ने इसके लिए जो टीम बनाई थी उनको निर्देश भी दिया था। नगर निगम दोबारा से अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी और फोटाग्राफी भी कराई थी। ऐसे में अब यह बात देखने वाली होगी कि नगर निगम दोबारा से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा या नहीं।

अतिक्रमण का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने दोबारा से अतिक्रमण किया है तो उसके ंिखलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में व्यापारियों को अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा।

-डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त