अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन पर शहर में मनाया गया दीपोत्सव

धूमधाम से सजाए गए शहर के मंदिर, शाम को घर-घर में जलाए गए दीपक

Meerut । अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन पीएम मोदी ने किया। इसके साथ ही साथ मेरठ में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर उत्साह देखने को मिला। लोगों ने खुशियां मनाकर प्रसाद बांटा। बुधवार को लोगों ने टीवी पर भूमि पूजन का लाइव टेलीकास्ट देखा। साथ ही वे इस ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण के गवाह बने। ऐसे में शहर में कैंट स्थित श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर, वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर बुढाना गेट हनुमान मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में भगवा झंडा लहराया। इसके साथ ही साथ घरों और मंदिरों में भक्ति कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम को शहरवासियों ने दीपक जलाए गए। हिंदू संगठनों में भारी उत्साह देखने को मिला।

हनुमानपुरी में मनाया

मेरठ के हनुमानपुरी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में हवन किया। इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ने दीपक बांटे। वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अयोध्या राम जन्मभूमि पूजन का निमंत्रण पाए मास्टर रणजीत सिंह को सम्मानित किया।

दीपोत्सव में दिखा उत्साह

ऐतिहासिक बाबा औघड़नाथ मंदिर में दीप जलाए गए। मंदिर की सजावट की गई। वहीं वामन भगवान मंदिर में आरती व कीर्तन किया गया। मंदिर समिति से जुड़े आशीष ने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया। मोहनपुरी दयालेश्वर मंदिर में मंदिर के भजन कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इसके बाद हवन किया गया।

घर-घर जलाए गए दीपक

प्रभातनगर शिव कांवड़ संघ के संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रभातनगर में वालिटिंयर्स ने हर घर में पांच दीपक बांटे। शिव मंदिर सदर के सेवादान अंकित गुप्ता ने बताया कि मंदिर को सजाया गया है। सभी को दीपक दिए गए साथ ही रंगोली बनाई गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से 5100 भगवा ध्वज फहराए गए। प्रमुख स्थलों पर सुंदरकांड किया गया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी ने बताया कि 11 हजार दीपक जलाए गए है। जैन समाज ने भी खुशियां मनाई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी घरों में णमोकार मं का पाठ किया गया है। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की महिलाओं ने भी मुख्य रुप से शाहीन परवेज के नेतृत्व में दीपक जलाए व ध्वजारोहण किया।

लड्डू का भोग लगाया

श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनेश गोयल परिवार द्वारा हनुमान मंदिर सदर थाने के सामने विधिवत पूजन कराया गया। साथ ही 1100 लड्डुओं का भोग लगा प्रसाद बांटा गया।

प्रभु राम की आरती उतारी

वहीं, कैंट बोर्ड की सभासद मंजू गोयल ने ढोलकी मोहल्ला स्थित श्री राम दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर व भगवान श्री राम की आरती उतारी। और बाद में 1100 लड्डुओं का भोग लगाया। वहीं, गौरव गोयल एडवोकेट भाजपा महानगर कार्यकारी सदस्य द्वारा 500 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव बनाया गया। राम धुन गाई गई। जय श्री राम के नाम के ध्वज घर के चारों ओर लहराए गए। इस दौरान दिनेश गोयल, मंजू गोयल, गौरव गोयल, आकाश गोयल, श्याम वर्मा, विशाल गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

सर्राफा बाजार में बांटा प्रसाद

इस प्रोग्राम में सर्राफा बाजार के व्यापारियों पवन कुमार जैन, राजकुमार वर्मा, राजकुमार भारद्वाज, दिनेश गोयल, केशव वालिया, विवेक गौड़, अजय जैन, आकाश गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अभय श्रीवास्तव, मोहित जैन, विपिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि ने कीर्तन का आनंद लिया। फिर व्यापारियों ने प्रसाद बांटा।

दीपक व ध्वज बांटे

वार्ड छह में महताब के पास स्थित मंदिर में दीपक जलाए गए। घरों में भगवा झंडे लहराए गए। इससे पहले शनिदेव मंदिर व बालाजी मंदिर में कीर्तन किया गया। साथ ही भूमि पूजन के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। वार्ड अध्यक्ष सतीश भाटिया व सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर भगवा झंडे बांटे। लडडू का प्रसाद बांटा व दीपक जलाए। इस मौके पर अंकित सिंघल, नितिन बालाजी, प्रभारी संगीता पंडित, ऋषभ जैन, बृजेश मांगलिक, नितिन जिंदल, राहुल, मनोज, भारत आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन मनाया दीपोत्सव

सुपर युग द्वारा भी ऑनलाइन कार्यक्रम किया गया। इसमें अध्यक्ष मीनू शर्मा ने सभी को ऑनलाइन राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी। अपने घर में 11 दीपक जलाए,