मेरठ ( ब्यूरो)। क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री, डेकोरेटिव वस्तुएं और ढेर सारे गिफ्टस उपलब्ध है। सेंटा की ड्रेस और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बनी है। क्रिसमस के त्योहार को सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह से मनाते है। वह उपहार खरीदते है और घरों को सजाने के लिए सजावटी वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसे में बाजार भी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयार हो गया है। सदर बाजार, आबूलेन और सेंट्रल मार्केट की दुकानों पर सांता क्लाज के टॉय, स्टार्स, बॉल्स, गिफ्ट से सजे क्रिसमस ट्री, प्र•ाु यीशु के जन्म की आकर्षक तस्वीरें, ग्रीटिंग कार्डस मौजूद है। सदर बाजार के व्यापारी अमित के अनुसार बच्चों में सेंटा की ड्रेस की सबसे ज्यादा मांग है।

कई रंगों में हैं ट्री
बाजार में ग्रीन क्रिसमस ट्री के अलावा सुनहरा व सफेद क्रिसमस ट्री भी मौजूद है। जिन्हें छोटी-छोटी घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट से आकर्षक सजाया गया है। क्रिसमस ट्री कई साइजों में है, जो एक फिट से लेकर 5 फीट तक के हैं, जिनकी बिक्री रेंज 150 रुपए से शुरू है। आबूलेन होलमार्क वाले अमित शर्मा ने बताया कि उनके यहां 150 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक के उपहार हैं।

संगीत की मधुर धुन सुना रहे टॉय
क्रिसमस पर्व का मुख्य आकर्षण सेंटा क्लाज है। बच्चों के लिए हमेशा आकर्षण रहा है। बाजारों में सांता क्लाज के कई टॉय है, जो एक फीट से लेकर 6 फीट तक में है। इनमें सेक्सोफोन व गिटार से मधुर स्वर बिखरते इलेक्ट्रिकल सांता क्लाज, एयर सांता क्लॉज मुख्य है। खास बात यह है कि रेड और व्हाइट ड्रेस के अलावा सुनहरे ड्रेस में भी सांता क्लाज के टॉय है। सेंटा क्लाज के टॉय 100 रुपए से 12 हजार रुपए तक में है। सदर बोम्बे बाजार आर्चीज गैलरी वाले राजेंद्र ने बताया कि उनके यहां सांता की अधिक सेल हो रही है, वहीं आबूलेन पर आर्चीज गैलरी के पुनीत ने बताया कि उनके यहां सांता, ट्री सब सेल हो रहे हैं।

ग्रीटिंग कार्ड की डिमांड
प्रभु यीशु के जन्म अवसर की झांकियों वाली तस्वीरे, ग्रीटिंग्स कार्डस, कैंडल सेट, गिफ्ट बाक्स, हैंगिंग ब्रेसलेट, स्टार्स सहित कई उपहार बाजार में है। इसके अलावा क्रिसमस के केक, चॉकलेट, एपल व चीज फ्लेवर में कई मोहक डिजाइनों वाले केक भी क्रिसमस त्योहार के लिए बाजार में उपलब्ध है।

चर्च भी हो गए है सजकर तैयार
मेरठ शहर के चर्च भी प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां सेलेब्रेट करने के लिए तैयार हैं। सर्द रात में वातावरण में संगीत के मंद मंद धुनों के बीच प्रभु यीशु के जन्म के खुशी के गीत गूंजने शुरू हो गए हैं।