- जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान व अतुल प्रधान का जोरदार स्वागत

-सपा नेता ने ग्रामीणों को दिलाया विकास का भरोसा, भाजपा पर कसा तंज

Sardhna : क्षेत्रीय विधायक गांव में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान व सपा नेता अतुल प्रधान का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत समारोह के दौरान पहुंची भीड़ ने सपा नेता के सामने अपनी समस्याएं रखी। सीमा प्रधान व अतुल प्रधान ने ग्रामीणों को कई विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया और हर संभव मदद का ऐलान किया।

जाति धर्म के नाम पर न बंटे लोग

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान सोमवार को पहली बार पति अतुल प्रधान के साथ फरीदपुर मोमन गांव पहुंची। विधायक संगीत सिंह सोम के गांव में इन दोनों के स्वागत और सभा के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने सबको आश्चर्य में डाल दिया। भीड़ से गदगद सपा नेता अतुल प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने जाति धर्म के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहने और विकास के नाम पर मदद की मांग की। सभा की अध्यक्षता मनवीर सिंह खेड़ा ने की तथा संचालन सोमबीर सिंह ने किया।

रागनी ने बांधा समा

सभा से पूर्व रागिनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुंदर बैंसला और उनकी पार्टी ने ग्रामीणों का जमकर मनोरंजन किया। सभा के बाद भी रागिनी चली।