आइटीआइ साकेत का निरीक्षण कर जांची ईवीएम की सुरक्षा

निर्माणाधीन वीवीपैट स्ट्रांग रूम और अस्पताल की देखी स्थिति

Meerut आइटीआइ परिसर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का डीएम ने मासिक निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर बनाए जा रहे वीवीपैट के स्ट्रांग रूम और ईएसआइ अस्पताल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने समय और मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए।

स्ट्रांग रूम पहुंचे डीएम

डीएम के। बालाजी सोमवार को साकेत स्थित स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जांच की। साथ ही बैलेट यूनिट के साथ वीवी पैट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की जांच की। सभी यूनिट सुरक्षित मिली। इसके बाद डीएम कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर निर्माणाधीन वीवीपैट स्ट्रांग रूम और ईएसआइ अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप ने बताया कि पिछले साल 23 सितंबर को स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अभी तक 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्धारित कि गई समय सीमा तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय और मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल भी मौजूद रहे।