लव जिहाद में प्रिया की उसकी बेटी कशिश हत्या कर दी गई थी

हत्या का शव को आरोपित शमशाद ने बेडरूम में गाड़ दिया था

Meerut। परतापुर के भूड बराल में लव जिहाद के लिए मां प्रिया और बेटी कशिश को कत्ल कर शव बेडरूम के गाड़ दिए थे। बुधवार को डीएनए टेस्ट के लिए प्रिया की मां और पिता का नूमना लिया गया है। उसके बाद मौके से मिले कंकाल के साथ लखनऊ फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। ताकि पता चल सकें कि कंकाल प्रिया और उसकी बेटी कशिश का था।

ये है मामला

25 जुलाई को परतापुर के भूड बराल ने पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार कर घर के अंदर से मां बेटी के शव बरामद किए। शमशाद ने लव जिहाद के चलते मां प्रिया और बेटी कशिश की हत्या कर दी। प्रिया मूलरूप से गाजियाबाद के नेहरू नगर की रहने वाली थी, जो पति से तलाक लेने के बाद मोदीनगर में अपनी सहेली के पास किराए के मकान में रहने लगी थी। वहीं से शमशाद ने प्रिया को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद भूड बराल में उनके साथ रहने लगा। लॉकडाउन के समय में शमशाद ने मां बेटी की हत्या कर शव को घर के अंदर बेड के नीचे दबा दिया था। प्रिया की सहेली की तरफ से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही जेसीबी चलाकर शव को निकाला गया। शव की तस्दीक करने के लिए डीएनए कराने का निर्णय लिया गया। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि बुधवार को प्रिया की मां शीला देवी और पिता मांगेराम का डीएनए के लिए नमूना लिया गया। उसके बाद नमूना लेकर मां बेटी की हड्डियों के साथ लखनऊ फोरेंसिक लैब में भेज दिया दिया है। ताकि रिपोर्ट आने के बाद उसे विवेचना का हिस्सा बनाया जा सकें।