राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ में बनेगी स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित स्थाई प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में प्रमाणित, तथ्यपरक व सत्यापित डॉक्यूमेंट व प्रदर्शित होंगे

Meerut। जिले के राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ में एक वीथिका (गैलरी) में आरकेईक डाक्यूमेंट पर आधारित स्थाई प्रदर्शनी का निर्माण होगा। यह जानकारी कमिश्नर अनीता सी। मेश्राम ने बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रमाणित, तथ्यपरक व सत्यापित आरकेईक (प्राचीन) डाक्यूमेंट ही प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ व उसके आसपास की घटनाओं को अधिक से अधिक प्रदर्शित किया जाए।

अभिलेखों का संग्रह हो

कमिश्नर अनीता सी। मेश्राम ने कहाकि राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ में बनने वाली स्थाई प्रदर्शनी में अभिलेखों का संग्रह राजकीय अभिलेखागार लखनऊ व उसके क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से हो। उन्होंने कहा कि मेरठ एक क्रांतिधरा है। इसकी अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आरकेईक डाक्यूमेंट पर आधारित प्रदर्शनी बन जाने से आम लोगों को स्वतंत्रता संग्राम को और बेहतर ढंग से जानने का अवसर मिलेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर निदेशक संग्रहालय निदेशालय लखनऊ डॉ। ए.के। सिंह, डॉ अमित पाठक, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस, प्रभारी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ पतरू आदि उपस्थित रहे।