एडीजी राजीव सभरवाल, आइजी प्रवीण कुमार, डीएम के। बालाजी, एसएसपी अजय साहनी बेगमपुल पर रहे मौजूद

पुलिस की बेरिकेडिंग हटा धक्का-मुक्की करते हुए टिकैत पहुंचे सिवाया

मेरठ में सिवाया टोल की चार लेन पर भाकियू ने जमाया कब्जा

Meerut। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों पर दिल्ली कूच के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार को मेरठ व मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों के राजमार्गो पर जाम लगाकर धरना दिया। आने-जाने वालों को परेशानी हुई। बरात के वाहन भी जाम में फंस गए। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैन ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम के बाद किसान शनिवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे। सुबह 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर तीन बजे तक चला।

दिल्ली कूच का ऐलान

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। टिकैत ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं के साथ राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली के लिए चल दिए। भंगेला चेकपोस्ट पर बेरिकेडिंग हटा पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। टिकैत ने कहा कि वे हरियाणा-पंजाब के किसानों के साथ हैं।

जटौली कट पर जाम लगाया

मेरठ में दिल्ली-दून राजमार्ग स्थित जटौली कट पर जाम लगाया गया। कार्यकर्ताओं की लोगों से नोकझोंक हुई। भाकियू ने तीन बजे जाम खोल दिया और टोल पर पहुंच गए। राकेश टिकैत शाम साढ़े पांच बजे मेरठ के सिवाया टोल पहुंचे। टोल की चार लेन पर भाकियू ने कब्जा कर लिया। टिकैत ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली रवाना होंगे। बागपत में यूपी-हरियाणा सीमा के निवाड़ा पुल पर जाम लगाया गया। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। शामली में मेरठ -करनाल मार्ग पर जाम लगाया गया। बुलंदशहर में अलीगढ़-मेरठ हाईवे पर जाम लगाया। टोल पर लेटकर धरना दिया। सहारनपुर में शेरपुर व बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जाम लगाया गया।

अफसर लेते रहे जानकारी

जुमे की नमाज और किसानों का आंदोलन पुलिस के लिए चुनौती थे। इसके लिए एडीएम सिटी, एसपी सिटी और समस्त सीओ की ड्यूटी हाईवे पर टोल प्लाजा के आसपास लगा दी गई थी। एडीजी राजीव सभरवाल, आइजी प्रवीण त्रिपाठी, डीएम के। बालाजी, एसएसपी अजय साहनी बेगमपुल पर मौजूद रहे। यहां से वे पल-पल का अपडेट लेते रहे। डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ हाईवे का दौरा भी किया।

दिनभर हाईवे चलता रहा। कुछ वाहन चालकों को नहर पटरी से मुरादनगर के लिए निकाला गया। कुछ को मुरादनगर नहर की पटरी से खतौली के लिए निकाला। कुछ यातायात को हापुड़ रोड पर डायवर्ट कर दिया। इससे हाईवे पर जाम नहीं लग पाया। कम संख्या में वाहन हाईवे पर चलते रहे।

अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी