जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

- दो दर्जन से अधिक मोहल्लों को मिला गंगाजल

Meerut । टाउन हॉल सीडब्ल्यूआर पर गंगाजल की सप्लाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों ने टाउन हॉल का निरीक्षण किया। सीडब्ल्यूआर को साफ किया गया।

शाम को हुई तीन घंटे सप्लाई

दोपहर में टाउन हॉल सीडब्ल्यूआर की सफाई की गई। जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने गंगाजल की सप्लाई का टेस्ट किया। उसके बाद शाम को उसकी सप्लाई को शुरू कर दिया गया। शाम को 6 बजे से 9 बजे तक गंगाजल की सप्लाई की गई।

यहां पहुंचेगा गंगाजल

घंटाघर, खैरनगर, कोटला, बागपत रोड, ब्रहमपुरी, शक्ति नगर, मास्टर कालोनी, केसरगंज, शिवशक्ति नगर, बनियापाड़ा, कोतवाल, मोरीपाड़ा, पुरानी तहसील, मास्टर कालोनी डालमपाड़ा सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

छह हजार लीटर की है क्षमता

टाउन हॉल सीडब्ल्यूआर की क्षमता 6 हजार किलो लीटर पानी की क्षमता है। जबकि बच्चा पार्क और सर्किट हाउस सीडब्ल्यूआर की क्षमता पांच हजार किलो लीटर की है।

इन स्थानों पर हो चुका है शुरू

इससे पहले गंगाजल की सप्लाई को सर्किट हाउस और बच्चा पार्क सीडब्ल्यूआर से गंगाजल की सप्लाई शुरू हो चुकी है।

अब तक तीन सीडब्ल्यूआर पर गंगाजल की सप्लाई शुरू की जा चुकी है। शुक्रवार शाम को टाउन हॉल सीडब्ल्यूआर से गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

रामहेत सिंह, प्रबंधक, गंगाजल परियोजना