मेरठ (ब्यूरो)। संयुक्त व्यापार संघ की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नवीन गुप्ता ने की। साथ संचालन संजय जैन महामंत्री ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सतीश जैन ने तीन वर्षो का आय व्यय प्रस्तुत किया। जो सर्व सम्मति से पारित किया गया।

नई संस्थाओं के आवेदन रखे
इसके बाद महामंत्री संजय जैन ने 16 नई संस्थाओं के आवेदन सदस्यता के लिए सभा के सम्मुख रखे। उनको सदस्यता देने की स्वीकृति दी गई। संजय जैन ने व्यापार संघ चुनाव कराने के लिए महेश सिंघल, मनोज अग्रवाल व विनोद गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा। तीनों नाम का पैनल चुनाव अधिकारी के रूप में रखा गया।

एकजुटता का संदेश
संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसी द्वारा नई सड़क स्थित भूखण्ड पर सर्राफ व्यापार स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ को मजबूत करने के लिए सभी व्यापारी नेताओं से एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर 225 कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, सरदार नरेंद्र सिंह करनैल, गौरव शर्मा, संगठन मंत्री आशु रस्तोगी, मंत्री अनुज सिंघल, मनीष शर्मा, सुनील वर्मा, सुमित ग्रोवर मीडिया प्रभारी अमित बंसल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।