मेरठ (ब्यूरो)। शुक्रवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम वीसी प्रो। संगीता शुक्ला के निर्देशन में एवं प्रो। एसएस गौरव की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य वक्ता कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर इंचार्ज वैज्ञानिक डॉ। डीएस श्रीवास्तव रहे। प्रो। शैलेंद्र शर्मा द्वारा प्रोग्राम की रूपरेखा के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ। डीएस श्रीवास्तव ने कृषि विज्ञान एवं प्लांट प्रोटेक्शन व प्लांट ब्रिडिंग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कई करियर ऑप्शन बताए।

पौधों की ग्रोथ का अध्ययन
डॉ। डीएस श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट पैथोलॉजी व एंटोमोलॉजी में पौधों की ग्रोथ का अध्ययन किया जाता है। बीमारी का कारण बन रहे जीवों व कारको को समझना होगा। पादप रोगों व कीटों ने भी मानव सभ्यता पर अप्रत्यक्ष किंतु गहरा प्रभाव दिखाया है। उन्होंने बताया कि पौधे मनुष्य जीवन का आधार है। हालांकि, यह बहुत जरूरी है कि पौधों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। प्लांट प्रोटेक्शन अन्य जैविक क्षेत्रों जैसे कि माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोलॉजी, जैव सूचना विज्ञान, वायरोलॉजी आदि से जुड़ा हुआ है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो। शैलेंद्र शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रो। राहुल कुमार, डॉ। अजय कुमार, डॉ। श्वेता शर्मा, डॉ। अंकित काजला आदि मौजूद रहे।