मरीजों का कुल आंकड़ा 2164, अब तक 1793 मरीज हुए डिस्चार्ज

Meerut। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। शनिवार को 28 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। डीएसओ डॉ। विश्वास चौधरी ने बताया कि जिले में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 2164 हो गया है। वहीं शनिवार को डिस्चार्ज हुए 27 मरीजों के बाद अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों को आंकड़ा 1793 हो गया है। जबकि एक्टिव केस 282 हो गए हैं।

यहां से भी मिले मरीज

डॉ। विश्वास ने बताया कि शनिवार को हेल्थ वर्कर, मेड, पुलिसकर्मी, बिजनेसमैन, कांट्रेक्टर, स्टूडेंट, टीचर समेत कई लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही मेघराजपुर, ग्रीन पार्क, पुलिस कॉलोनी, सिंहपुर, कल्याणनगर, शास्त्रीनगर, गगन विहार, नेहरू नगर, गंगाधाम, बैंक कॉलोनी, टीकाराम कॉलोनी, प्रेम पुरी, दामोदर कॉलोनी, पॉकेट-डी गंगानगर कॉलोनी से भी मरीज मिले हैं।

291 रिपोर्ट आनी बाकी

डीएसओ डॉ। विश्वास चौधरी ने बताया कि शनिवार को कुल 984 सैंपल टेस्ट हुए हैं जबकि 769 सैंपल भेजे गए थे। इसके अलावा 291 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।