मेरठ ब्यूरो। इस्माईल पीजी कॉलेज में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आरंभ किया गया। इसका आयोजन राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश, संस्कार भारती मेरठ महानगर के सहयोग से किया जा रहा है। यह आयोजन कॉलेज के चित्रकला विभाग में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय विभाग अध्यक्ष शील वर्धन एवं कॉलेज की हिंदी की विभागाध्यक्ष प्रो। दीपा त्यागी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीवेश्वर त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
संस्कार भारती का गीत गाया
इसके बाद संस्कार भारती का ध्येय गीत साध्यते संस्कार भारती का गायन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका एवं राज्य ललित कला अकादमी द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय प्रशिक्षक डॉ। दिशा दिनेश ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताया। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल की कार्यशाला इस्माईल कॉलेज के प्रांगण में हो रही है। यह 13 जून तक चलेगी।
आर्ट्स के बारे में बताया
उन्होंने बताया कि इस दौरान छात्राओं को विभिन्न आर्ट्स के बारे में बताया जाएगा। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रांतीय विभाग प्रमुख शीलवद्र्धन ने संस्कार भारती के उद्देश्यों के विषय में विस्तार से बताया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर प्रो। दीपा त्यागी, प्रो। ममता, डॉ।विनेता, डॉ एकता चौधरी, डॉ बबीता, डॉ निकहत, विनीता गुप्ता, ममता त्यागी, अनिल शर्मा, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र शर्मा एवं विभाग की छात्राओं में प्रीति, समरीन, लक्ष्मी, निदा, विप्रा, नंदिनी, कृतिका, अंजलि आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।