मेरठ ब्यूरो। इंटरनेशनल वूमेंस डे पर पीयर फाउंडेशन ने हंडिया मोहल्ला के मलिन बस्तियों में सभी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मिलकर कार्यक्रम किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रवाह के माध्यम से महिलाओं व बेटियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में बताया गया। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया।

बेटियों को जागरूक किया

मलिन बस्तियों में महिलाओं और बच्चियों को मासिक धर्म के बारे में शिक्षित करने का कार्य संस्था पिछले 4 वर्षों से कर रही है। संस्था की सांची ने बताया कि मलिन बस्तियों में निरंतर कार्यशाला और अभियान के माध्यम से बदलाव आना शुरू हो गया है।

सेनेटरी पैड के बारे में बताया

महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग बढ़ी मात्रा में कर रही है जो कि निरंतर चल रहे अभियान की सफलता को दर्शाता है। संस्था कि ओर से शान्तनु ने बताया कि बीमारियों और दुष्परिणामों के बारे में लोगों को समझाया जाता है। सैनेटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

सेनेटरी पैड बांटे

इस अवसर पर महिला स्वयंसेवक द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। संस्था की ओर से सांची ने मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं एहतिहात से महिलाओं को अवगत कराया गया। इस मौके पर वहां पर रहने वाली महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी भेंट किए गए। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर में मिलने वाले सैनिटरी नैपकिन्स के बारे में जागरूक किया गया और उसका सुचारू रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके साथ ही महिलाओं को बताया कि वो अपने स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या योजनाओं के लाभ ले सकती है, उनको अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए, मासिक धर्म के समय किन सावधानियों को रखना चाहिए।

चला रहे अभियान

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवाह के माध्यम से संस्था मासिक धर्म के लिए चर्चा एवं जागरूकता निरंतर ग्रामीण-मलिन इलाकों एवं ऑनलाइन अभियान चला रही है। संस्था की ओर से इस मौके पर शांतनु शर्मा, शाची गुप्ता, अनुराग सिंघल मौजूद रहे।