मेरठ । सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो, सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो। निदा फाजली का यह शेर इन भीषण गर्मी को देखते हुए बिल्कुल मुफीद साबित हो रहा है। दरअसल, बीते तीन दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। नौ तपा में मानो सूरज की किरणों की तपन बढ़ती जा रही है।

नौ तपा की मुश्किल

गौरतलब है कि नौ तपा यानि भीषण गर्मी के नौ दिन। इन दिनों में सूरज की किरणें मानों सीधे ही शहर में पड़ रही है। इस कारण तापमान 40 के पार का आंकड़ा छू रहा है। लगातार दूसरे दिन भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में रुक - रुक कर चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने हाल बेहाल कर दिया। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

अभी और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मई से नौ दिन रहने वाला भीषण गर्मी का दौर आरंभ हुआ है। पहले और दूसरे दिन इसका प्रभाव दिखाई दिया। शुष्क गर्मी का प्रकोप इसके पहले भी 14 से 20 मई के बीच सात दिन लगातार देखने को मिला था। तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक और अधिकतम 43 तक पहुंच गया था। उस समय भी तपते रेगिस्तान से होकर आने वाली पश्चिमी हवाएं एनसीआर मेरठ में कहर ढ़ा रही थी। वही स्थिति फिर से बन गई है।

अभी राहत की उम्मीद नहीं

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जैसा पश्चिमी रेगिस्तानी हवाओं की प्रकृति होती है रात के तापमान में गिरावट हुई है। यह 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिन पहले आ²ता का अधिकतम प्रतिशत 59 था जो अब गिरकर 41 पर आ गया है रविवार को आद़ृता न्यूनतम प्रतिशत 22 था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा। यूपी शाही ने बताया कि मई में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। दो जून को बरसात की संभावना है।

::::