जिला एथलेटिक्स संघ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सोमवार से शनिवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सुविधा

हेल्पलाइन नंबर 9717514415 सोमवार से शनिवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेगा उपलब्ध

Meerut। अब जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से खिलाडि़यों की मदद के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। संघ के सचिव अनु कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला संघ के अध्यक्ष व भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने खिलाडि़यों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इससे खिलाडि़यों को खेल से संबंधित हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हेल्पलाइन नंबर 9717514415 सोमवार से शनिवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खिलाडि़यों के लिए उपलब्ध रहेगा। जिस पर कोई भी खिलाड़ी खेलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा कोई भी खिलाडी इस नंबर पर व्हाट्सएप द्वारा अपना नाम, निवास स्थान समेत अभ्यास करने के स्थान आदि की जानकारी शेयर कर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

प्रैक्टिस में दिक्कतें

अनु कुमार ने बताया कि इस नंबर पर खिलाड़ी अपनी समस्याओं का हाथों हाथ सॉल्यूशन पा सकेंगे। वहीं प्रैक्टिस में आने वाली दिक्कतों समेत डाइट आदि से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही इम्युनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए विभिन्न जानकारियों को भी हासिल कर सकेंगे।