- होलिका पूजन स्थल पर दिन भर लरी रही महिलाओं की भीड़

- पूजन स्थलों पर पुलिस रही तैनात, शांति से हुआ होलिका पूजन

Sardhna। होली का त्योहार नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को पूरे दिन नगर में विभिन्न जगहों पर होलिका पूजन किया गया। सुबह सवेरे से ही पूजन के लिए महिलाओं व बच्चों का होलिका भवन व होलिका स्थल पर आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। जबकि देर रात धूमधाम के साथ होलिका दहन किया गया।

पूजन कर मांगी सुख समृद्धि

फाल्गुन का महीना शुरू होते ही लोग होली की तैयारियों में जुट जाते है। बुधवार को होली का दिन था, सुबह दिन निकलते ही होलिका भवन पर होली पूजन के लिए महिलाओं का आवागमन शुरू हो गया। सबसे ज्यादा पूजन करने वालों में नवविवाहिएं रही। जिन्होंने विवाह होने के बाद पहली होलिका पूजन पूरे रस्मो रिवाज के साथ किया। इसके अलावा परिवार की, सुसराल की सुख समृद्धि कि प्रार्थना भी की।

कड़ी रही पुलिस सुरक्षा

नगर में दिनभर होलिका भवन व होलिका स्थल पर मेले जैसा माहौल बना रहा। इस बीच होलिका दहन स्थलों पर पुलिस व्यवस्था चौकस रही। स्थलों पर विशेष रूप से महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। उधर, महिलाएं, युवतियां व बच्चे पूरे दिन होलिका पूजन के लिए होलिका भवन व स्थलों पर जमे रहे। मोहल्ला आजादनगर व मंडी चमारान में सजाई गई होली आकर्षण का केन्द्र बनी रही।