मेरठ ब्यूरो। सीसीएसयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वीसी प्रो। संगीता शुक्ला ने की। विभागाध्यक्ष प्रो।जितेंद्र सिंह व सीनियर प्रो। वाई विमला के निर्देशन में सिल्वर जुबली लेक्चर सीरीज का शुभारंभ किया। इसमें जर्मनी से आए बायाइंफरमेटिक्स के वैज्ञानिक डॉ। विकास शर्मा ने आधुनिक कार्यक्रम और विभिन्न जीवों के उत्पन्न बीमारियों के बारे में बताया। इसके तहत बायो इंफरमेटिक्स से रिलेटेड अत्याधुनिक टूल्स और सॉफ्ट वेयरस के बारे में बताया।

एक्टिनो बैक्टीरियल की दी जानकारी

डॉ। विकास ने एक्टिनोबैक्टीरियल जीनोम में प्रोफ़ेज़ तत्व के व्यवस्थित विश्लेषण से फ़ाइलोगनी विविधता को विस्तार पूर्वक समझया। उन्होंने बताया कि इस टॉपिक पर कई नई रिसर्च चल रही हैं। यह स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि आज नए टॉपिक पर रिसर्च करने की बहुत आवश्यकता है। यह माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की ओर किया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ। अजय कुमार शुक्ला एवं डॉ। शशांक राणा ने किया। डॉ। लक्ष्मण नागर ने धन्यवाद दिया। डॉ। दिनेश पंवार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस मौके पर डॉ। दिलशाद अली, डॉ। दिनेश कुमार शर्मा, डॉ। अंजलि मालिक, डॉ। अश्वनी शर्मा, डॉ। कपिल स्वामी, डॉ। देवेंद्र , डॉ प्रीति आदि मौजूद रहे।