मेरठ (ब्यूरो)। विभिन्न स्टेडियमों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन की जा सके। इसके लिए आई कार्ड जरूरी कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने सभी आरएसओ को निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए आरएसओ द्वारा सभी कोचों को अवगत कराया गया है। कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी बिना कार्ड के स्टेडियम आता है तो उसे एंट्री न दी जाए। सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम पहुंचने वाले बाहरी लोगों की एंट्री भी बैन कर दी गई है।

रखा जाएगा रिकॉर्ड
अब सभी कोच को अपने यहां ट्रेनिंग ले रहे खिलाडिय़ों का आई कार्ड चेक करना होगा। इसके अलावा रुटीन में आने वाले खिलाडिय़ों का अटेंडेंस भी देना होगा। वहीं, खिलाडिय़ों को करवाई जाने वाली प्रैक्टिस डिटेल्स व उनमें आने वाले सुधार का भी रिकॉर्ड बनाना होगा। अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उस पर पैनी नजर रखी जाएगी।

नशे की वस्तु करें चेक
खिलाडिय़ों के पास नशे से संबंधित जैसे सीरिंज आदि कोई चीज तो नहीं है। इसकी बारीकि से जांच की जाए। अगर, किसी खिलाड़ी के पास नशे से संबंधित कोई वस्तु मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को देनी होगी। जिसके बाद खिलाडिय़ों की काउंसलिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया जाएगा।

क्या कहते हैं कोच

लगातार चेकिंग की जाती है। रोजाना आने वाले खिलाडिय़ों का अलग पता चल जाता है। लेकिन, फिर भी नजर रखी जाएगी।
भूपेंद्र , बॉक्सिंग कोच

शासन के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। चेकिंग के दौरान कोई गड़बड़ी लगती है तो उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
गौरव त्यागी, एथलेटिक्स कोच

हमारा प्रयास रहता है कि सभी खिलाडिय़ों की सुरक्षा हो सके। शासन द्वारा निर्देशों का पूरा पालन किया जाता है और आगे भी किया जाएगा।
अनु कुमार, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ

वर्जन
सभी कोच व अन्य अधिकारियों को शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। खिलाडिय़ों को भी आई कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
जीडी बारीकी, आरएसओ