3.55 करोड़ जुर्माने की वसूली को निगम ने की कार्रवाई

Meerut । शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और लॉकडाउन में हुए निगम के नुकसान की भरपाई के लिए अब नगर निगम शहर के अवैध रुप से संचालित हो रही डेयरियों से वसूली करेगा। नगर निगम ने शहर के वाडरें में नालियों में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों पर 3.55 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है। अब निगम इस जुर्माने की वसूली के लिए डेयरी संचालकों की तहसील के माध्यम से आरसी जारी करने जा रहा है। निगम के जुर्माने से पहले ही डेयरी संचालकों में खलबली मच गई है। अब आरसी के डर से डेयरी संचालक डेयरी बंद कर फरार होने की फिराक में हैं।

तहसील को भेजी गई रिकवरी की सूची

नगर निगम की टीम ने बीते माह चलाया था अभियान

13 डेयरी संचालकों पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है मकबरा डिग्गी घोषियान के

15 डेयरी संचालकों पर 6 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया था।

- 28 मकबरा डिग्गी घोसियान के डेयरी संचालकों के खिलाफ जारी की जा रही है आरसी

- 17 डेयरी संचालकों पर 11 लाख करीब का जुर्माना लगाया था माधवपुरम के

- 13 अन्य डेयरी संचालकों पर 5 लाख रुपए करीब का जुर्माना लगाया गया है माधवपुरम के

- बीते माह इन डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया था

- नोटिस मिलने के बाद भी डेयरियों का हो रहा संचालन

- निगम द्वारा स्वच्छता उपविधि 2018 में प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित जुर्माने की राशि डेयरी संचालकों से वसूली जाएगी।

- डेयरियों को शहर से बाहर भेजने के लिए निगम ने डेयरियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की

- 800 में से करीब 230 डेयरी संचालकों को किया जा चुका है चिन्हित

- 525 डेयरी संचालकों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है।

- इन डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूलने के बाद लिखित रुप से शहर से बाहर भेजा जाएगा।

हमने लगातार शहर के जलभराव से ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं अधिकतर इलाकों में डेयरियों द्वारा बहाया जा रहा गोबर जलभराव का प्रमुख कारण है। इन डेयरियों को नोटिस भी दिया गया था लेकिन इसके बाद भी संचालन बंद नही हुआ है। अब इन डेयरी संचालकों से रिकवरी के लिए आरसी जारी की जा रही है।

- ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त