आज से नगर निगम वसूलेगा गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना

Meerut। शहर के कूड़ा घरों, सार्वजनिक स्थलों पर अब कूड़ा-कचरा उठने के बाद किसी ने गंदगी फैलाई या कूड़ा डाला तो उसकी खैर नहीं है। सार्वजनिक स्थानों और नालों में कूड़ा फेंकने पर नगर निगम 200 से 500 रुपए तक का जुर्माना वसूलेगा। जुर्माने का भुगतान नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए गत माह निगम की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था, जिसे 15 अगस्त के बाद निगम लागू करने जा रहा है।

सुपरवाइजर तक वसूलेंगे जुर्माना

नगर आयुक्त ने नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता उपविधि-2018 का हवाला देकर सार्वजनिक स्थानों, नालों में कूड़ा फेंकने को दंडनीय घोषित कर दिया है। इसके तहत 200 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है। जुर्माना वसूली के लिए अपर नगर आयुक्त से लेकर राजस्व निरीक्षक, कर अधीक्षक, जेई, एई, एक्सईएन, कर निर्धारण अधिकारी, सफाई निरीक्षक, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, जीएम जल, सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता, अपर नगर आयुक्त जुर्माना वसूल करेंगे। इसके तहत शहर में जगह-जगह खुले में कूडे़ के ढेर को कम करने के लिए निगम खुले में कूड़ा डालने वालों का बकायदा फोटो खींचेगा और 200 रुपए का जुर्माना भी वसूल करेगा।

पॉलीथिन प्रयोग पर रहेगी नजर

इसके अलावा पॉलीथिन पर रोक के लिए दुकानों पर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और आम जन यदि पॉलीथिन का प्रयोग करते दिखेंगे तो उनका फोटो खींच कर एक हजार रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा। यदि जुर्माना नही दिया जाएगा तो सेनेट्री इंस्पेक्टर को फोटो के आधार पर न्यायलय में भेजनी की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही से की जाएगी।

पहले भी था जुर्माना

हालांकि यह कोई पहली बार नही है जब निगम इस योजना का लागू कर रहा है इससे पहले भी कूड़ा जलाने पर जुर्माना वसूलेगा निगम ने नियम बनाया था लेकिन वह भी कुछ माह चलकर बंद हो गया। गत वर्ष कूड़ा जलाने वालों पर शुरुआत में 500 जुर्माने का प्रावधान था, जिसे निगम ने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया था। सíदयों के सीजन में स्मॉग से बचाव के लिए यह जुर्माना लगाया गया था लेकिन यह व्यवस्था भी कुछ हजार रुपए जुर्माना वसूली तक सिमट कर रह गई।

जुर्माने का आदेश तो गत माह बैठक में दे दिया गया था लेकिन अभी रसीद बुक छपकर आई नही थी। संभवता सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

डॉ। गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी