बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पर पर महावीर सिंह त्यागी ने प्रतिद्वंदी रविकांत भारद्वाज को 541 वोटों से किया पराजित

Meerut। बार एसोसिएशन में शनिवार को महावीर सिंह त्यागी गुट ने बढ़त बनाते हुए 1468 मतों से चुनाव जीत लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी के साथ महामंत्री पद पर सचिन चौधरी ने जीत हासिल की। शनिवार शाम को चुनाव परिणाम जारी होते ही कचहरी परिसर में जमकर जश्न मनाया गया। साथी वकीलों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की।

927 वोट पर सिमटे रविकांत

मेरठ बार एसोसिएशन के वाíषक चुनाव वर्ष 2020-21 की शुक्रवार रात को रोकी गई मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे फिर शुरू हुई। कचहरी परिसर के पंडित नानक चंद सभागार में शाम चार बजे मतगणना खत्म हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर शुरुआत से ही आगे चल रहे महावीर सिंह त्यागी ने प्रतिद्वंदी रविकांत भारद्वाज को 541 वोटों से पराजित किया। रविकांत भारद्वाज को 927 वोट से ही संतोष करना पड़ा। महावीर सिंह त्यागी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष चौरसिया व लिली यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रजत वशिष्ठ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रविंद्र कुमार वर्मा समेत संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर शिवम गुप्ता ने अपनी जीत दर्ज करा दी।

जीत का जश्न

शनिवार शाम को चुनाव का परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर में जीत का जश्न जोर-शोर के साथ शुरू हो गया। कचहरी परिसर में विजयी प्रत्याशियों को वकीलों ने फूल-मालाएं पहनाकर जीत की खुशी जाहिर की। इतना ही नही जमकर ढोल बजे और महावीर सिंह पैनल की जीत पर कचहरी में लड्डू भी बांटे गए।

यह रहा चुनाव का परिणाम

अध्यक्ष पद

महावीर सिंह त्यागी- 1468

रवि कांत भारद्वाज- 927

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संदीप सिंह- 1378

संजय कुमार अग्रवाल- 874

उपाध्यक्ष

आशीष चौरासिया- 1244

लिली यादव- 867

अजय गर्ग- 786

श्याम सुंदर शर्मा- 584

महामंत्री

सचिन चौधरी- 1004

आदेश कुमार शर्मा- 191

तरूण कुमार- 255

विनोद चौधरी- 939

कोषाध्यक्ष

नीरज कुमार सोम- 1199

विनोद कुमार गौतम- 1138

संयुक्त सचिव प्रशासन

रजत वशिष्ठ- 1408

मोहम्मद इरशाद 915

संयुक्त सचिव पुस्तकालय

रविंद्र कुमार वर्मा- 1422

औज महमूद जैदी- 888

संयुक्त सचिव प्रकाशन

शिवम गुप्ता-1308

विपिन कुमार- 1000