- सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम की लिस्ट हो चुकी है जारी।

- स्कूलों में चल रही है एक्स्ट्रा क्लासेज की तैयारी

Meerut- सीबीएसई की बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो गई है। डेटशीट जारी होने के बाद अब स्कूलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कुछ स्कूलों ने स्टूडेंट्स को उनकी समस्याओं के लिए अलग क्लास देनी शुरू कर दी है। वहीं कुछ स्कूलों में क्लास शुरू होने वाली है।

सॉल्व की जा रही हैं समस्याएं

कुछ स्कूलों में दसवीं व इंटर के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की तैयारियां चल रही हैं। स्कूल्स ने स्टूडेंट्स को स्कूल टाइम में कभी भी अपनी समस्याओं के सॉल्यूशन के लिए आने के लिए बोल दिया है। ऐसे में अगर किसी स्टूडेंट को एग्जाम से पहले कोई समस्या आ रहीं है उसके लिए स्कूलों में टीचर्स सब्जेक्ट वाइस उपलब्ध हैं।

शुरू होनी है क्लासेज

कुछ स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासेज शुरू हो चुकी हैं और कुछ में अभी एक्स्ट्रा क्लासेज इस मंथ के बाद होगी। वहीं कुछ स्कूलों ने इस मंथ के लास्ट वीक में ही एक्स्ट्रा क्लासेज शुरू कराने का फैसला लिया है। एक्स्ट्रा क्लासेज फरवरी के लास्ट तक चलेंगी। क्लासेज दो से तीन घंटे की चलाई जाएंगी जिसमें सब्जेक्ट वाइस उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

क्या कहते हैं स्कूल्स

स्टूडेंट्स से कहा है कि वो स्कूल टाइम में कभी भी अपनी समस्याओं को लेकर टीचर्स के पास आ सकते हैं। काफी स्टूडेंट्स अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, जिन्हें टीचर्स समय दे रहे हैं और मदद कर रहे हैं।

एचएम राउत, प्रिंसिपल, दीवान पब्लिक स्कूल

अभी एक्स्ट्रा क्लास शुरू नहीं हुई है, जनवरी के लास्ट वीक में क्लासेज शुरू होंगी। दो से तीन घंटे की क्लास तो दी ही जाएगी।

मधु सिरोही, प्रिंसिपल, एमपीजीएस

स्कूल में अभी भी स्टूडेंट को समस्या होती है तो उसका समाधान किया जाता है। इसके अलावा इस मंथ के बाद एक्स्ट्रा क्लासेज भी होंगी जो फरवरी तक होगी।

कपिल सूद, प्रिंसिपल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल

एक्स्ट्रा क्लासेज को लेकर विचार चल रहा है। इस मंथ में ही एक्स्ट्रा क्लासेज भी शुरू हो जाएंगी।

प्रेम मेहता, प्रिंसिपल, सिटी वोकेशनल स्कूल