मेरठ, (ब्यूरो)। गौरतलब है कि बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, गुरुवार को यह 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मेरठ में पारा और ज्यादा गिरेगा। साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी।

बारिश का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छह दिसंबर तक बारिश का अनुमान है। हल्की बूंदाबांदी या कुछ जगहों पर बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। गुुरुवार को भी शाम को कुछ इलाकों में बारिश तो कहीं बूंदाबांदी ने ठिठुरन को बढ़ा दिया।

देहरादून से ठंडा रहा मेरठ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में शीत लहर के कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी। वहीं, शुक्रवार को कोहरा बने रहने के आसार हैं। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मेरठ का तापमान तो देहरादून से भी कम दर्ज किया गया। मेरठ में देहरादून से अधिक सर्दी रही।

15 से बढ़ेगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि गुुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जो नार्मल से तीन डिग्री हाई रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज कोहरा हो सकता है। अनुमान है कि आज भी धूप नहीं निकलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर पहाड़ी इलाकों में दिख रहा है। उत्तरी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसका असर दिल्ली एनसीआर, वेस्ट यूपी के कई इलाकों में दिखने लगा है। इसके चलते सर्दी बढ़ गई है। आठ दिसम्बर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, 15 दिसंबर से तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी। लिहाजा 15 दिसंबर से सर्दी का और ज्यादा सितम देखने को मिलेगा।

छह दिसम्बर तक तापमान
साल 2017
डेट अधिकतम न्यूनतम
दो दिसम्बर 25.2 9.2
तीन दिसम्बर 26.2 7
चार दिसम्बर 22.7 8.4
पांच दिसम्बर 24 5.21
छह दिसम्बर 23.7 5.21

साल 2018
दो दिसम्बर 25.5 11.2
तीन दिसम्बर 25.8 9.4
चार दिसम्बर 22.7 8.4
पांच दिसम्बर 22 7.4
छह दिसम्बर 22.5 7.5

साल 2019
दो दिसम्बर 22 11.2
तीन दिसम्बर 21.8 9.4
चार दिसम्बर 22.7 10.4
पांच दिसम्बर 22 7.4
छह दिसम्बर 22.5 7.5

साल 2020
दो दिसम्बर 36.4 5.21
तीन दिसम्बर 25.3 9.8
चार दिसम्बर 25.4 9.8
पांच दिसम्बर 25.8 7.7
छह दिसम्बर 24.8 10.4

साल 2021
दो दिसम्बर 20 12
तीन दिसम्बर 25 13
चार दिसम्बर 24 13.4
पांच दिसम्बर 22 12
छह दिसम्बर 26 12
अनुमानित तापमान