प्रवर्तन दल के खिलाफ की नारेबाजी, केसरगंज बाजार की दुकानें रखीं बंद

Meerut। शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और मुख्य बाजारों के व्यापारी नगर निगम पहुंचे बाजारों में मूलभूत सुविधाओं की मांग और अतिक्रमण के नाम पर शोषण के विरोध में नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। धरने पर बैठे और प्रवर्तन दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केसरगंज बाजार को भी बंद रखा गया।

हो रहा है उत्पीड़न

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर तुले हैं। अतिक्रमण हटाने और पालीथिन चेकिंग के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शहर के व्यापारियों से सभी तरीके के टैक्स लेने के बाद भी बाजारों में कोई सुविधा मुहैया नहीं कराइ जा रही है। मांग की कि प्रत्येक बाजार के अंदर शौचालय की व्यवस्था की जाए। सीवर लाइन डालने के नाम पर खोदी गईं बाजारों की सड़कें जल्द से जल्द बनाई जाएं। त्योहारों पर ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने व पालीथिन चेकिंग अभियान से पहले बाजारों के संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री को सूचना दी जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। घेराव के दौरान प्रमुख रूप से सुमेर सिंह, पियुष वशष्ठि, विजय ओबराय,विजय राठी, हाजी शारिक,सरदार मंजीत सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।