- 45 मिनट में डाका डालने के बाद हत्या की घटना को दिया अंजाम

- परिजनों ने पुलिस को देर पहुंचने पर जताई नाराजगी

- शव को सड़क पर रखने को लेकर व्यापारियों ने काटा हंगामा

- डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी नहीं सुलझा पाई हत्या की गुत्थी

- बढ़ रही वारदातों पर शहर के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

<- ब्भ् मिनट में डाका डालने के बाद हत्या की घटना को दिया अंजाम

- परिजनों ने पुलिस को देर पहुंचने पर जताई नाराजगी

- शव को सड़क पर रखने को लेकर व्यापारियों ने काटा हंगामा

- डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी नहीं सुलझा पाई हत्या की गुत्थी

- बढ़ रही वारदातों पर शहर के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Meerut

Meerut: रेलवे रोड थाना क्षेत्र की प्रेम पुरी कालोनी में बदमाशों ने दूध कारोबारी के घर में घुसकर पहले डाका डाला उसके बाद व्यापारी की पत्‍‌नी का मर्डर कर दिया। दिलचस्प बात यह है बदमाश इतनी बड़ी घटना को मात्र ब्भ् मिनट में अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी जिले के तमाम आलाधिकारियों के साथ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

घर में अकेली थी महिला

क्षेत्र की प्रेमपुरी कालोनी में प्रदीप जैन उर्फ बिल्ला का परिवार रहता है। प्रदीप की घर से मात्र चार कदम दूरी पर ही दूध की डेरी है। प्रदीप जैन की दो बेटी हैं। दोनों की ही शादी हो चुकी है। फिलहाल प्रदीप और उसकी पत्‍‌नी अनीता ही मकान में रह रहे हैं।

सब्जी लेने गया था

मृतका के पति प्रदीप जैन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब क्0 बजे वह केसरगंज मंडी से सब्जी लेने गया था। क्क् बजकर ब्भ् मिनट पर अनीता के मोबाइल पर उसके रिश्तेदार ने फोन किया था। जब तक अनीता ने ऐसी कोई बात नहीं बताई थी।

जीने के नीचे पड़ा मिला शव

दोपहर क्ख् बजकर फ्0 मिनट पर प्रदीप जैन सब्जी लेकर वापस घर लौटे तो घर का मेन गेट खुला पड़ा था। जीने के निकट पत्‍‌नी अनीता जैन का खून से लथपथ शव मिला। जिसे देखकर प्रदीप जैन के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

चीखने की आवाज सुनी

प्रदीप जैन के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। पड़ोस के लोगों ने जब घर में अंदर जाकर देखा तो सेफ का लॉक टूटा पड़ा था। साथ ही पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था।

ब्भ् मिनट में दिया घटना को अंजाम

लूट के बाद मर्डर की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होने डाका डालने से लेकर महिला के मर्डर करने में मात्र ब्भ् मिनट का समय लगाया। साथ ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार भी हो गए।

विरोध करने पर किया मर्डर

हालांकि अभी मामले की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पाई है, लेकिन पुलिस के कुछ आलाधिकारी दबी जबान से कह रहे थे कि घर पर लूटपाट कर रहे बदमाशों का विरोध करने पर उन्होने महिला का मर्डर किया है।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

महिला के मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे सहित जिले के तमाम अधिकारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए।

नहीं सुलझी गुत्थी

घटना स्थल पर एसएसपी के निर्देश के बाद डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंची। जिसने फिंगर प्रिंट नमूने लिए और जांच में जुट गई। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी हत्या की गुत्थी सुलझाने में असफल रही।

चाय पिलाई थी

अनीता के जेठ सुभाष ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि प्रदीप के केसरगंज मार्केट जाने के बाद करीब सवा ग्यारह बजे मोहल्ले के लोगों ने उसे सकुशल देखा था। साथ ही अनीता ने उसके बाद मेरे घर पर काम कर रहे मजदूरों को चाय भी ले जाकर पिलाई थी।

शव सड़क पर रखा

घटना स्थल का निरीक्षण करने के दौरान एसएसपी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को गाड़ी आ गई है। एसएसपी के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मी शव को लेकर घर से बाहर गली में आ गई। तब उन्हें वाहन न आने की जानकारी मिली। जब गाड़ी काफी देर तक नहीं आई तो उन्होने शव को बाहर सड़क पर ही रख दिया।

पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश

पुलिस की संवेनहीनता देखकर क्षेत्रीय नागरिक व व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके चलते व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान एएसपी संकल्प शर्मा व व्यापारियों में जमकर झड़प हुई।

पुलिस के खिलाफ नारे

घटना के बाद एसएसपी के सामने ही व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। आरोप है कि दिनदहाड़े मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस कप्तान मूकदर्शक बने खड़े हैं।

चूडि़यां पहन लेनी चाहिए

कप्तान के सामने ही जैन समाज के लोगों ने पुलिस को चूडि़यां तक पहनने की सलाह भी दे डाली। इस दौरान एसपी सिटी ओपी सिंह व व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हो सका।

दी चेतावनी

व्यापारियों व जैन समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा न हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी स्वयं पुलिस प्रशासन की होगी।

क्या लूटा नहीं पता

मृतका के पति प्रदीप जैन ने बताया कि घर में डाका तो डाला गया है। लेकिन फिलहाल वे यह नहीं बता सकते की कितना और क्या सामान लूटा गया है।

मामले के हर पहलू को देखकर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिनेश चंद्र दुबे, एसएसपी मेरठ