शहर की महिलाओं में दिखा ऑडिशन को लेकर क्रेज

महिलाओं ने डांस, सिंगिंग के साथ कैटवॉक कर मचाया धमाल

आज भी दे सकती है महिलाएं गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट प्रेजेंट मिसेज नेचुरल ब्यूटी 2019 के लिए ऑडिशन

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कंकरखेड़ा बाईपास स्थित रंगरुट कैफे में आयोजित होगा दूसरे दिन का आॉडिशन

Meerut। गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट मिसेज नेचुरल ब्यूटी 2019 की मेरठ में शुरुआत शनिवार को पहले ऑडिशन के साथ हुई। ऑडिशन का क्रेज महिलाओं में इस कदर था कि सुबह से ही भारी उमड़नी शुरू हो गई थी। पहले दिन ऑडिशन में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर जजेस में मौजूद राधिका गौतम, रिया जावला, शिवाली पाठक, भावना एवं प्रतिभा कोठारी बेहद प्रभावित किया।

कैटवॉक कर दिखाया टैलेंट

कंकरखेड़ा बाईपास स्थित रंगरूट रिसोर्ट एंड कैफे में आयोजित ऑडिशन में महिलाओं को प्रोग्राम में हर महिला को कैटवॉक करने के बाद अपना इंट्रोडक्शन देना था, जिसमें सभी ने बड़े ही रोचक तरीके से इंट्रोडक्शन दिया। इस दौरान एक पार्टिसिपेंट योगिता ने तेरा सर्राफा पर डांस किया तो तालियां बजने लगी। वहीं टिम्मी ने तू नी बोलदी रे चन तू नी बोलदी पर थिरकते हुए धमाल मचा दिया। शिखा ने पल्लों लटके, बीनू सिंह ने प्रेम रतन धन पायो पर डांस किया। इसके बाद शालू ने अपनी सुरीली आवाज में देखा है एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए गाया, जिस पर जजेस ने भी तालियां बजाई। इसके बाद प्रेरणा ने आयो रे, प्रीति ने मेरा दिल तो पतंग बन पर डांस किया। काव्या ने अंखियों से गोली मारे किया तो वहीं सपना चौधरी के गाने पर थिरकते हुए सोनम शर्मा ने जजेस की तालियां बटोरी। रेशू ने सेम टेम सेम जगह पंजाबी गाने पर डांस किया।

आज भी होगा ऑडिशन

गोदरेज नंबर 1 प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट प्रेजेंट मिसेज नेचुरल ब्यूटी 2019 के लिए शहरभर की कोई भी 22 से 40 की मेरिड वूमेन ऑडिशन दे सकती हैं। दूसरे दिन का ऑडिशन भी आज रंगरुट रिसोर्ट में ही होगा। ऑडिशन का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। इनमें डांस, सिंगिंग एवं मॉडलिंग आदि में महिलाओं को एक-दूसरे से कंपीट करना होगा। जिन महिलाओं ने ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो ऑन द स्पॉट जाकर फ्री में रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। यहां पर सलेक्ट होने वाली महिलाओं को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से लखनऊ में आयोजित फाइनल राउंड के लिए भेजा जाएगा।