12 साल में इस बार सबसे लेट मानसून, गर्मी ने किया बेहाल

8 जुलाई को बूंदाबांदी और 10 जुलाई को दस्तक देगा मानसून

Meerut। आगामी 10 जुलाई को मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली व हरियाणा में आने के आसार बन रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उससे पहले 8 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मानसून की स्पीड के मुताबिक यूपी में 10 जुलाई को ही मानूसन फिर दस्तक देगा। वहीं, मानसून के विलंब से आने के कारण भी भीषण गर्मी हो रही है।

सबसे लेट मानसून

मौसम वैज्ञानिक उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ में बीते 12 साल में मानसून इस बार सबसे लेट है। इसके पहले बीते पांच साल में मानसून ने सही समय पर दस्तक दी थी। इस बार मानसून ब्रेक की स्थिति के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।

यह रही मानसून की स्थिति

साल - तारीख

2009 - 6 जुलाई

2016 - 4 जुलाई

2017 - 29 जून

2018 - 30 जून

2019- 25 जून

2020 - 21 जून

इस बार धीमी रही स्पीड

मौसम वैज्ञानिक उदय प्रताप शाही ने बताया इस बार मानसून काफी विलंब से आया है। दरअसल, मानसून ब्रेक मोड में आने के कारण मानसून की गति की धीमी हो गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। यह स्थिति ग्लोबल डिस्टबेंस की वजह से बन रही है। हालांकि, 8 जुलाई के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

10 तक आएगा मानूसन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की फिलहाल गति को देखते हुए अनुमान है कि यूपी में 10 जुलाई तक ही मानसून दस्तक देगा। अनुमान है कि उससे पहले 8 जुलाई से बारिश हो सकती है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के ही आसार हैं। वहीं, 8 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव आएगा।

अभी होगी भीषण गर्मी

मौसम वैज्ञानिक उदय प्रताप शाही ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य था। उन्होंने बताया कि फिलहाल 8 जुलाई तक भीषण गर्मी रहेगी।

40 के पार पारा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 जुलाई से पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। ऐसा अनुमान है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। 8 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव दिखेगा। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। वहीं, फिर 10 जुलाई से मानसून गति पकड़ेगा।