मेरठ (ब्यूरो)। पर्यटन विभाग ने शहर में आने वाले 50 यात्रियों की नई सूची स्वास्थ्य विभाग को दी है। इसमें ज्यादातर के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं मिल पा रही है। इनमें से कई पर्यटन शहर में घूम फिर कर अपने अपने देश में वापस भी पहुंच गए। लेकिन वह कहां-कहां गए किस किस से मिले इसकी जानकारी प्रशासन को नही है। ऐसे में उनके हेल्थ स्टेट्स ने विभाग को चिंता में डाल दिया है।

होटलों में हो रही तलाश
नागरिक उड्डयन विभाग विदेश से आने वाले यात्रियों की शनिवार तक चार सूची भेजी चुकी है। इस क्रम में शनिवार को 38 यात्री मेरठ पहुंचे हैं। इससे पहले 295 विदेश यात्रियों की सैंपलिंग जारी है। अब 333 विदेशी शहर में आ चुके हैं। इसमें कई यात्रियों का नाम अता पता अब स्वास्थ्य विभाग को नही मिल रहा है। जिन पर्यटकों के नाम पर्यटन विभाग ने बताए उनके होटल में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पता किया तो वह एक सप्ताह पहले ही यहां रूककर वापस जा चुके हैं।

1109 लोगों की फोकस सैंपलिंग
वहीं शनिवार को फोकस सैंपलिंग के तहत शहर के विभिन्न संस्थानों में 1109 लोगों की फोकस सैंपलिंग की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को हुई फोकस सैंपलिंग में अधिकतर की रिपोर्ट निगेटिव रही। इससे साथ ही पिछले दो दिन से जनपद कोरोना फ्री बना हुआ है। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिल रही है।