मेरठ (ब्यूरो)। सोमवार को नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने दिल्ली रोड के मोहकमपुर नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए वहां के लोगों को आश्वासन दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही मोहकमपुर नाले को पूरी तरीके से साफ करा दिया जाएगा। जबकि, नाले से निकलने वाली सिल्ट को भी समय रहते उठा लिया जाएगा।

जलभराव नहीं होने देगा निगम
उन्होंने कहा कि बरसात में औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कहीं भी जलभराव नहीं होने देगा। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त बृजपाल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, पशु एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरपाल और आरआरटीएस की टीम भी मौजूद रही।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
सोमवार को एक बार फिर अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया। अभियान के दौरान घंटाघर नाले पर बने घरों के रैंप से लेकर अवैध हिस्से को ढहा दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अवैध निर्माण को किया जमीदोंज कर दिया गया। इस अवैध निर्माण को चेतावनी के बाद भी हटाया नही गया था। इसलिए सोमवार को उन पर कार्रवाइ की गई।