मेरठ नगर निगम के वार्ड 59 और फलावदा नगर पंचायत के वार्ड दो का उपचुनाव

Meerut। नगर निगम के वार्ड 59 के पार्षद के रिक्त पद और फलावदा नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो के सभासद के रिक्त पद का उपचुनाव आज मंगलवार को होगा। सोमवार शाम को दोनों स्थानों के लिए पो¨लग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई।

तीन प्रत्याशी मैदान में

नगर निगम के वार्ड-59 के उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस तथा एक प्रत्याशी निर्दलीय है। मतदान पांच केंद्रों में दस बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इसी प्रकार फलावदा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 के उपचुनाव के लिए दो बूथों में मतदान होगा। दोनों स्थानों के लिए सोमवार को उप संचालक चकबंदी के न्यायालय से पो¨लग पार्टियों को रवाना किया गया।

यहां होगा नगर निगम का मतदान

1. रामसहाय इंटर कालेज (तीन बूथ)

2. रोहित बाल विहार जूनियर हाईस्कूल (दो बूथ)

3. पावर कारपोरेशन कार्यालय पंचशील कालोनी (एक बूथ)

4. हैप्पी वैली स्कूल फूलबाग कालोनी (दो बूथ)

5. फ्लोरा डेल्स स्कूल चित्रकूट मुरारीपुरम (दो बूथ)