ईश्वरपुरी और सर्राफा बाजार में हाउस टैक्स के बकायेदारों से की वसूली

अभियान के दौरान 5 किलो से ज्यादा पॉलीथीन की गई जब्त

Meerut। नगर निगम टीम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान ईश्वरपुरी और सर्राफा बाजार में हाउस टैक्स के बकायेदारों 65 हजार रुपये वसूल किए। प्रवर्तन दल के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार ने अभियान चलाया।

यहां हुई कार्रवाई

अभियान के तहत ईश्वरपुरी से राम शरण से 5000 और सर्राफा बाजार में गंगा शरण नमकीन वाले से 20,000 रुपये समेत गीता पाहवा से 40 हजार रुपये बकाया हाउस टैक्स वसूला। इन तीनों व्यक्तियों पर तकरीबन तीन लाख रूपये हाउस टैक्स बकाया था।

पांच किलो पॉलीथिन जब्त

वहीं, प्रवर्तन दल की दूसरी टीम ने रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान के निर्देशन में रोहटा रोड पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 5 किलो से ज्यादा पॉलीथीन जब्त की गई और 3000 जुर्माना भी वसूला। प्रवर्तन दल की टीम ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक श्यामवीर सिंह के साथ यह अभियान चलाया।