मेरठ (ब्यूरो)। रविवार को आभा मानव मंदिर पंचवटी गंगा नगर मेरठ में महामना मालवीय मिशन की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महामना मालवीय मिशन मेरठ शाखा के अध्यक्ष और महासचिव पद का चयन किया गया। जिसमें चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से ई मुनीष कुमार को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और ई ओपी शर्मा को भी निर्विरोध महासचिव चुना गया।

दोबारा निर्वाचित हुए
चुनाव के लिए आजीवन सदस्य महेश चंद्र, ई आरडी अग्रवाल सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हाइडल और जेके गोयल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश की एक टीम को चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया था। मिशन के लगभग 55 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। नामित चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से ई मुनीष कुमार को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और ई ओपी शर्मा को भी निर्विरोध महासचिव चुना गया है। दोनों को तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

ये रहे मौजूद
बैठक में आशु मित्तल, डॉ। दीपक गोयल, डॉ। पीपीएस चौहान और डॉ। अर्चना मित्तल ने भी अपने विचार रखे और सदन को संबोधित किया।