- मेरठ में अवैध संबंधों को लेकर बह रहा है खून

Meerut: मेरठ में अवैध संबंधों में खून हो रहा है। रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या रिश्तेदारी का, यहां अवैध संबंधों के साथ रिश्तों का भी खून हो रहा है। मेरठ में हाल ही में हुए अवैध संबंधों को लेकर जितने भी मर्डर हुए, वह विश्वास के साथ साथ रिश्तों के भी खून हुए हैं। वहीं कंकरखेड़ा में जो खून हुआ है, वह दोस्ती के रिश्ते का खून हुआ है।

रिश्तों का कत्ल कब तक होगा?

अवैध संबंधों को लेकर मेरठ में कइयों की जान जा चुकी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करती है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि कातिल को जेल भेजने के बाद बैठ जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्यों कानून को हाथ में लेते हुए रिश्तों और भरोसे का कत्ल हो जाता है। क्यों इस तरह की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा। क्यों नहीं परिवार के बुद्धिजीवी काउंसलिंग कराकर क्यों समाधान और समझौता नहीं कराते है।

लोग डिप्रेशन में आकर कत्ल कर देते हैं। यह समस्या का हल नहीं होता है। यह उनकी बेवकूफी होती है। ऐसे लोगों को काउंसलिंग की आवश्यकता होती है, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से वह इस तरह की बात किसी से शेयर नहीं करते। लोगों को मन में आत्मविश्वास रखना चाहिए। विश्वास में गलत काम नहीं करना चाहिए।

डॉ। अनिता मोरल

मनोवैज्ञानिक

जब किसी को लगता है कि मेरी पत्नी या मेरी बहन का चक्कर चल रहा है तो उसको इस बात की जानकारी अपने परिजनों को देनी चाहिए। बात को सोचने से डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, जिसके चलते परेशानी में लोग या तो खुद आत्महत्या कर लेते है या फिर दूसरे को मार देते हैं। गलतियों को सुधारना समाधान करना हमारे हाथ में होता है।

डॉ। मंजू गुप्ता

एचओडी

एजुकेशन डिपार्टमेंट

मेरठ कॉलेज

हत्या करना काफी गलत है। किसी को कानून को हाथ में लेकर हत्या नहीं करनी चाहिए। यदि किसी को कोई परेशानी है तो वह हमसे आकर शिकायत कर सकता है। हम अपने लेवल पर मामले को देखेंगे और कार्रवाई करेंगे।

सुभाष सिंह बघेल

एसएसपी

मेरठ

चर्चित घटनाएं

- क्क् मार्च ख्0क्भ् को दौराला थाना एरिया के भराला गांव में तांगा चालक अमित की हत्या उसके मामा के लड़के ने अवैध संबंध के चलते की थी। चालक की पत्नी से ममेरे भाई के अवैध संबंध थे।

- दो फरवरी ख्0क्भ् को अवैध संबंध के शक में एक युवक ने बेडरूम में फावड़े से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शिवपुरम में हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय से पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था।

- ख्म् जनवरी ख्0क्भ् को लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में किराए के मकान में खतौली के पूर्व चेयरमैन की पुत्रवधू, उसके चार बच्चों तथा प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला और उसके प्रेमी का शव बच्चों से करीब डेढ़ किमी दूर जुर्रानपुर फाटक के पास आम के पेड़ के नीचे मिला था। हत्यारोपी चेयरमैन की पुत्र वधु की बेटी से अवैध संबंध बनाना चाहते थे।

- छह अगस्त ख्0क्क् को लालकुर्ती थाने से चंद कदमों पर स्थित बीसी जोशी एंक्लेव के सर्वेट क्वार्टर में एक नौकरानी व उसके दो बेटों की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रह रही थी। युवक पर हत्या करने का आरोप लगा था।