तीन प्रत्याशियों के बीच होगा अध्यक्ष पद का चुनाव, बांटे गए सिंबल

Meerut। नवीन सब्जी मंडी व्यापार संघ के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। 10 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीन पदाधिकारियों ने नामांकन किया है। इस संबंध में बुधवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल का वितरण किया गया।

प्रत्याशियों को मिले सिंबल

नामांकन वापसी के लिए किसी प्रत्याशी का नामांकन पत्र वापस ना लेने के बाद 10 अक्टूबर को तीन प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। इसमें भूषण शर्मा, फूल कुमार पासवान और सुरेश कुमार लोधी के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इसके साथ ही बुधवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिंह वितरित किए गए। इसमें सुरेश लोधी मटर की फली, फूल कुमार को गाजर और भूषण शर्मा को फूल गोभी सिंबल दिया गया।

मंडी के विकास के लिए जरुरी है कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिले इसके लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। आज तीनों पदाधिकारियों को सिंबल दिए गए हैं।

शुभम शर्मा, चुनाव अधिकारी