बाजारों में लेडीज वॉशरुम को लेकर एनजीओ और लेडीज क्लब आ रहे समर्थन में

महिलाओं की मांग, बाजारों में अलग से होना चाहिए लेडीज वॉशरूम

Meerut। शहर में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की पिंक टॉयलेट की मुहिम को महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। इस मुहिम के साथ अब शहर के एनजीओ व लेडीज क्लब भी समर्थन में आ गए है। उनके अनुसार शहर में लेडीज वॉशरूम न होना खुद में एक बड़ी समस्या हैं, इसके लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिम्मेदार आलाधिकारियों, व्यापारियों व शासन सभी को मिलकर सोचना होगा व इसके लिए कुछ न कुछ करने की आवश्यकता हैं। महिलाओं की इस परेशानी को दूर करना होगा।

आवाज करेंगी बुलंद

महिलाओं के अनुसार लेडीज वॉशरूम न होना बहुत ही बड़ी समस्या है, इसके लिए सभी एनजीओ व लेडीज क्लबों को व सभी महिलाओं, स्टूडेंट को सभी को मिलकर साथ आना होगा। अगर सभी मिलकर आवाज को बुलंद करेंगी, तभी जाकर इस सुनवाई होगी। महिलाओं के अनुसार मार्केट प्लेसमेंट पर वॉशरूम न होना, अपने आप में बहुत बड़ी समस्या जो हर महिला से जुड़ी है। इसके लिए आलाधिकारियों को शासन को व व्यापारियों को सभी को कुछ करने की आवश्यकता है। वॉशरूम बनवाए और जो पहले से बने हुए हैं, उनको ठीक करवाएं। ताकि वो यूज हो सके।

मिलकर सोचना होगा

अभ्युदय चैरिटेबल ट्रस्ट की डॉ। रीना चिकारा ने बताया कि वॉशरूम बनवाने के लिए व्यापारियों को आलाधिकारियों को शासन को सभी को मिलकर सोचना होगा, ये बहुत जरूरी है। मेरी समझ से शहर में हर बाजार में कम से कम दो लेडीज वॉशरूम होना जरूरी है।

सभी को निभानी होगी जिम्मेदारी

रोटी बैंक एनजीओ की आशा सिंह ने कहाकि इसके लिए एनजीओ और शासन को व्यापारियों को मिलकर काम करना होगा। मेरी समझ से सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामने आना होगा। तभी इस समस्या से निजात मिलेगी।

बाजारों में वॉशरूम होना जरूरी

स्पंदन चेरिटेबल ट्रस्ट की नीतू शर्मा ने कहाकि वॉशरूम न होना शहर की बहुत बड़ी समस्या है। लेडीज को अक्सर वॉशरूम की समस्या के चलते अन्य बीमारियां भी लग जाती है। मेरे हिसाब से उनके लिए बाजारों में वॉशरूम होना बहुत ही जरूरी है।

दुकानदार या होटल करें व्यवस्था

इनर व्हील क्लब मेरठ शास्त्रीनगर की मीरा मिश्रा ने बताया कि मेरे हिसाब से या तो बाजारों में वॉशरूम बनाए जाए, या फिर दुकानदारों व होटल रेस्टोरेंट को उनके लिए अपने यहां ऐसी व्यवस्था देनी चाहिए कि कोई भी महिला उनके यहां वॉशरूम यूज कर सकें।

अक्सर बंद रहे हैं ताले

ग्रोइंग व‌र्ल्ड फाउंडेशन की फाउंडर शिखा गुप्ता ने कहाकि मैं अक्सर देखती हूं कहीं भी वॉशरूम नहीं है। जो है उनपर ताले पड़े है या फिर हालात खस्ता है, जबकि ये लेडीज की सबसे बड़ी समस्या है, उनको मार्केट प्लेस में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

निगम को लेटर भी लिखा था

परिंदें संस्थान की फाउंडर आस्था अग्रवाल ने बताया कि मार्केट प्लेस पर वॉशरूम न होने के मुद्दे को मैनें पहले उठाया भी था। इसको लेकर नगर निगम में एक बार लेटर लिखा था, पर मुझे उसका जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी ने मेरा समर्थन ही नहीं किया था। जबकि ये बड़ा मुद्दा है।

इस समस्या को फेस किया

लश्कारे क्लब की अध्यक्ष गीता सचदेवा ने कहाकि कई बार मैने इस समस्या को फेस किया है। बाजार में वॉशरूम न होने पर मुझे घर पहुंचने तक का वेट करना पड़ा। इसके चलते मुझे परेशानी उठानी पड़ी। मुझे सिरदर्द की समस्या हो गई थी।

सभी मिलकर सवाल उठाएं

इनर व्हील क्लब मेरठ प्लेटिनम की इंदु वर्मा ने बताया कि बाजार में वॉशरूम न होना बहुत ही बड़ी समस्या है। ये एक चिंता का विषय है। मुद्दे का मैं पूरी तरह समर्थन करती हूं। इसके लिए सभी को मिलकर सामने आना होगा, क्योंकि किसी एक के सवाल उठाने से कोई फायदा नही है।

सभी जिम्मेदारों का सोचना होगा

इनर व्हील क्लब मेरठ की मेंबर निधि जैन ने बताया कि शहर में मार्केट प्लेस पर लेडीज के लिए वॉशरूम की व्यवस्था होना बहुत ही जरुरी है। इसको लेकर सभी जिम्मेदारों को सोचना होगा। उनको देखना होगा कैसे इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाया जा सके।

बंद मिलते हैं वॉशरूम

फोरएवर ब्यूटी लेडीज क्लब की प्रतिभा ने बताया कि शहर में एक दो जगह मैनें वॉशरूम देखे पर वो बंद है। एक जगह तो बहुत ही गंदा है। सभी को इसके लिए सोचने की जरुरत है जिम्मेदारों को पुराने वॉशरूम ठीक कराने होंगे और नए बनवाने की आवश्यकता है।