शहर की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी ने भी उठाए कदम

बाहरी लोगों को नहीं दी जा रही एंट्री, मास्क पहनना है जरूरी

Meerut। शहर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लिहाजा नाइट कफ्र्यू लागू है। वहीं, ऐसे में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शहर की कॉलोनियों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू दी है।

उठा रहे कदम

ऐसे में शहर की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी ने भी कोरोना के बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए है। कॉलोनी में एंट्री से गार्ड थर्मल स्कैनिंग कर रहे है। वहीं, मास्क और सेनेटाइजर के साथ ही कॉलोनी में एंट्री दी जा रही है। वहीं, संदिग्ध मिलने पर चेकअप भी कराया जा रहा है।

बाहरी लोगों की नो एंट्री

सोसाइटी मेम्बर एवं सिक्योरिटी हेड भारत सिंह ने बताया कि सोसाइटी में बाहरी लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है। अगर किसी को मिलना जरुरी है तो यहां उस व्यक्ति से कॉल करके बात की जा सकती है। अगर मिलना जरुरी है तो उनके मिलने वालों को बाहर ही बुलाया जाएगा। कॉलोनी के गार्ड सुरेश ने बताया कि यहां पर अगर कोई अपने मिलने वाले से मिल भी रहा है। पहले उसे सेनेटाइज किया जाता है। साथ ही मास्क पहनना भी जरूरी है।

सोसाइटी में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं है, ज्यादा जरुरी है तो उनको बाहर ही मिलवाया जा रहा है दूर से, उनको सेनेटाइज भी किया जा रहा है। सभी की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

भारत सिंह, सोसाइटी मेम्बर व सिक्योरिटी हेड

यहां पर आपस में भी एक दूसरे को कोई लापरवाही देखते हैं तो सभी टोक देते हैं। मास्क के बिना कोई बात तक नहीं कर रहा है। सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है।

प्रदीप भड़ाना, निवासी

कॉलोनी में सतर्कता बरती जा रही है। सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। वहीं सेनेटाइजेशन की पूरी व्यवस्था है।

प्रियंका, निवासी

सोसाइटी में सतर्कता बरती जा रही है। यहां पर बाहरी लोग आते हैं तो उनको बाहर से ही मिलवा रहे हैं, वो भी दूरी पर, इसके साथ ही मिलने से पहले उनको सेनेटाइज किया जा रहा है।

रोहित पंवार, निवासी