- राहुल के रोड शो से पहले माहौल बनाने को पहुंची नगमा

- भाजपा पर रहा निशाना, सपा और बसपा से किया किनारा

Meerut : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो से पहले पार्टी के तमाम नेता माहौल बनाने में जुटे हैं। मंगलवार को शहर पहुंची महिला नेत्री नगमा ने प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी की यात्रा और रोड शो के उद्देश्य पर चर्चा की। इस दौरान नेता जहां भाजपा पर हमलावर रही वहीं बसपा और सपा के बारे में ज्यादा कुछ बोलने से भी परहेज करती दिखी।

ढिंढोरा नहीं पीटा

गुरुवार को राहुल गांधी का शहर में रोड शो है। मंगलवार को रोड शो से पहले पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने मीडिया से बात की। नगमा ने कहा कि राहुल गांधी किसान और युवाओं की बात को लेकर यात्रा पर निकले हैं। जनता का भरपूर समर्थन उसके साथ है। भाजपा पर हमलावर हुई नेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के शासन काल में भी इस प्रकार की आपॅरेशन हुए, लेकिन कभी उनकी पार्टी ने ढिंढोरा नहीं पीटा।

चाय की चुस्की और चर्चा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कुटी चौराहे पर चाय की चुस्की के साथ चर्चा की। इस दौरान महिला नेत्री ने कार्यकर्ताओं के सामने राहुल गांधी के विजन को रखते हुए अधिक संख्या में रोड शो में शामिल होने की बात कही।