सीसीएसयू में खुला विश्वस्तरीय सेंटर

<सीसीएसयू में खुला विश्वस्तरीय सेंटर

Meerut.Meerut। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में एनिमल हाउस का विस्तार हो गया है। अब विश्वविद्यालय और कालेजों के छात्र- छात्राओं को जंतुओं पर शोध करना आसान हो जाएगा। छात्रों को अब शोध के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार को एनिमल हाउस का विस्तार किया गया।

रजिस्ट्रेशन कराना होगा

विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में एनिमल हाउस में शोध करने के लिए के लिए छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वह जंतुओं पर शोध कर सकेंगे। एनिमल हाउस का विस्तार करते हुए कुलपति प्रो। एनके तनेजा ने कहा कि छात्र एनिमल हाउस में विश्व स्तरीय शोध कर सकेंगे। अपना पेपर पब्लिश कर सकेंगे। जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष व एनिमल हाउस की संयोजक प्रो। नीलू जैन गुप्ता ने बताया कि एनिमल हाउस एथिकल कमेटी से जुड़ा है। इसके अलावा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। छात्र जिस भी जंतु पर अपना शोध करना चाहते हैं। वह जंतु लाकर एनिमल हाउस में शोध कर सकते हैं। इस दौरान प्रो.संजय भारद्वाज प्रो। एके चौबे प्रोफेसर, डॉ। ¨बदु शर्मा, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।