मेरठ (ब्यूरो)। समारोह में शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और जीएसटी में आ रही समस्याओं को भी बैठक में सबके समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वागत जुलूस के रूप में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

उमड़ी व्यापारियों की भीड़
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री अकरम गाजी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियो ने ढोल-ताशों के साथ हापुड़ अड्डा स्थित कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक जुलूस निकालकर बड़ी धूमधाम से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। जुलूस के विभिन्न जगहों पर फूल मालाओ से स्वागत हुआ। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में जिला पदाधिकारियों ने जिला महिला व्यापार मंडल और जिला उद्योग मंच समेत युवा व्यापार मंडल ने शपथ ग्रहण की।

समस्याओं पर भी हुआ मंथन
इस दौरान जीएसटी में आ रही समस्याओं को भी बैठक में सबके समक्ष रखा गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कठिन प्रयासों से जीएसटी छापेमारी पर जो 72 घंटे के लिए रोक लगाई है, उसके लिए भी बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री अकरम गाजी, अमित गोयल (मोदीनगर), शहजाद चौधरी (मुरादनगर) और अनीस अहमद (रायबरेली) आदि मौजूद रहे।