10 बजे से 1 बजे तक कर सकते हैं व्हाट्सएप पर आर्डर

Meerut । इंडिया लॉक डाउन के मद्देनजर शहर में गुरुवार से दवाइयों की होम डिलीवरी शुरु हो गई। पहले दिन जारी नंबर्स पर करीब 100 आर्डर पहुंचे। दुकानदारों ने बताया कि सभी के आर्डर लगभर पूरे कर दिए गए हैं। जो रह गए हैं, उन्हें शुक्रवार को पूरा किया जाएगा।

10 बजे से 1 बजे तक आर्डर

केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि होम डिलीवरी के लिए 10 केमिस्ट की लिस्ट जारी की गई है। पहले दिन बहुत ज्यादा आर्डर आए हैं। सुबह से ही आर्डर आने शुरु हो गए थे। ऐसे में शुक्रवार से सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आर्डर लिए जाएंगे। जिन्हें भी दवाइयां मंगानी हैं, वो अपनी दवाईयों की डिटेल्स समय सीमा के अंदर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके बाद कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा।

ये नियम करने होंगे पूरे

दवाइयों की होम डिलीवरी में किसी प्रकार की समस्या न आए इसके लिए केमिस्ट ने कुछ नियम जारी किए हैं। उनका कहना है कि मैन पावर कम है। किसी प्रकार का कोई कं यूजन न रहे, इसलिए ये नियम जारी किए गए हैं।

दवाइयों के पर्चे समेत व्हाट्सएप पर अपना नाम, पता, फोन नबर आदि भी देना होगा।

सभी डिलीवरी शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच ही की जाएंगी।

अगर डॉक्टर के पर्चे के मुताबिक सेम ब्रांड की दवाई उपलब्ध नहीं होगी तो उसी साल्ट की दूसरे ब्रांड की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।