- फिर से अपने पुराने रूट पर जाने लगे यात्री

- 12 दिन लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Meerut। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद डेली पैसेंजर ने राहत की सांस ली है। बारह दिन तक लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार से फिर से लोग अपने पुराने रूट पर जाने लगे हैं।

डेली पैसेंजर को होती है दिक्कत

यात्रियों का कहना है कि इसका कोई हल निकलना चाहिए। सभी रास्ते पूरी तरीके से बंद कर दिए जाते हैं। कांवडि़यों के लिए एक रास्ता बना देना चाहिए।

मैं रोजना चार्टड बस से नोएडा ऑफिस जाता हूं। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन से जाना पड़ा। इन 12 दिन बहुत परेशानी हुई। लेकिन अब यात्रा खत्म होने के बाद फिर से पुराना टाइम टेबिल शुरू हो गया है।

शेखर त्यागी दैनिक यात्री

ऑफिस के लिए रोजना बस से दिल्ली जाता हूं। लेकिन कांवड़ के दौरान सभी चार्टड बस बंद हो गई थी। इसीलिए ट्रेन से जाना पड़ा।

सुयोग्य शर्मा, दैनिक यात्री

कांवड़ यात्रा खत्म होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। जो भी इस रूट पर डेली चलता है। वह खुश है। कांवड़ यात्रा के दौरान बहुत परेशानी होती है।

प्रमोद त्यागी, दैनिक यात्री

एक दो दिन का समझ में आता है। लेकिन प्रशासन ने तो बारह दिन पहले ही दिल्ली रोड को बंद कर दिया। सबसे ज्यादा परेशान डेली बस से जाने वालों को होती है।

राजीव सहरावत, दैनिक यात्री